टेक एंड गैजेट्स

5 सालों में डबल हुई भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री की कमाई, सबसे ज्यादा फायदे में Airtel

Indian Telecom Industry's Income: रिपोर्ट में कहा गया है, "हमारा मानना ​​है कि डेटा सब्सक्रिप्शन अनुपात में मजबूत सुधार होना भारती एयरटेल का एआरपीयू बढ़ने के प्रमुख कारणों में से एक रहा है।" 2019-2024 की रिपोर्टिंग अवधि में, भारती एयरटेल की आय में 2.6 गुना वृद्धि हुई है।

Image

telecom industry revenue

Indian Telecom Industry's Income: भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री की आय वित्त वर्ष 25 की जुलाई-सितंबर अवधि में तिमाही आधार पर 8 प्रतिशत और सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 674 अरब रुपये रही है। इस मजबूत वृद्धि की वजह मोबाइल टैरिफ में बढ़ोतरी होना है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन टैरिफ में तीन बार बढ़ोतरी के कारण भारत की टेलीकॉम इंडस्ट्री की तिमाही आय सितंबर 2019 से लगभग दोगुनी हो गई है, जिसका अर्थ है कि बीते पांच साल में उद्योग की आय 14 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से बढ़ी है।

भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री का कंसोलिडेटेड मार्केट स्ट्रक्चर, उच्च डेटा खपत, कम एआरपीयू और टेलीकॉम कंपनियों द्वारा उत्पन्न अपर्याप्त रिटर्न को देखते हुए, "हमें उम्मीद है कि आगे टैरिफ में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।" टेलीकॉम इंडस्ट्री का औसत राजस्व प्रति यूनिट (एआरपीयू) सितंबर 2019 में 98 रुपये से लगभग दोगुना होकर सितंबर 2024 में 193 रुपये हो गया है, जो टैरिफ बढ़ोतरी के कारण है।

हालांकि, तेज टैरिफ बढ़ोतरी के परिणामस्वरूप, सितंबर 2024 में उद्योग का ग्राहक आधार 115 करोड़ हो गया है जो सितंबर 2019 के स्तर 117 करोड़ से कम है। टेलीकॉम कंपनियों में भारती एयरटेल टैरिफ बढ़ोतरी का सबसे बड़ा लाभार्थी रहा है। इस दौरान कंपनी के एआरपीयू में 2.2 गुना की वृद्धि हुई है। यह बीते पांच वर्ष में 17 प्रतिशत की सीएजीआर से बढ़ा है।

रिपोर्ट में कहा गया है, "हमारा मानना है कि डेटा सब्सक्रिप्शन अनुपात में मजबूत सुधार होना भारती एयरटेल का एआरपीयू बढ़ने के प्रमुख कारणों में से एक रहा है।" 2019-2024 की रिपोर्टिंग अवधि में, भारती एयरटेल की आय में 2.6 गुना वृद्धि हुई है, जिसका अर्थ है बीते पांच वर्षों में कंपनी की आय 21 प्रतिशत के सीएजीआर से बढ़ी है।

इनपुट- आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article