स्पोर्ट्स

एशियाई मुक्केबाजी परिषद में विजेंदर सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इस बड़े पद पर हुए नियुक्त

विजेंदर भारत के पहले ओलंपिक मुक्केबाज हैं, जिनके पास एमेच्योर और पेशेवर मुक्केबाजी दोनों में खेल के सर्वोच्च स्तर पर खेलने का लगभग दो दशकों का अनुभव है। एशियाई मुक्केबाजी परिषद में उनकी नियुक्ति खेल की उनकी गहरी समझ और पूरे महाद्वीप में इसके विकास के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Image

विजेंदर सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी। फाइल फोटो

नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाजी के दिग्गज विजेंदर सिंह को एशियाई मुक्केबाजी परिषद में सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है, जो एक शीर्ष खिलाड़ी से वैश्विक खेल प्रशासक बनने के उनके सफर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

विजेंदर भारत के पहले ओलंपिक मुक्केबाज हैं, जिनके पास एमेच्योर और पेशेवर मुक्केबाजी दोनों में खेल के सर्वोच्च स्तर पर खेलने का लगभग दो दशकों का अनुभव है। एशियाई मुक्केबाजी परिषद में उनकी नियुक्ति खेल की उनकी गहरी समझ और पूरे महाद्वीप में इसके विकास के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ को दिया धन्यवाद

इस संदर्भ में विजेंदर ने कहा, 'एशियाई मुक्केबाजी परिषद के सदस्य के रूप में नियुक्त होने पर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस जिम्मेदारी को मुझे सौंपने के लिए मैं भारतीय मुक्केबाजी महासंघ और उसके नेतृत्व का आभार व्यक्त करना चाहता हूं।'

मुक्केबाजी के विकास लिए प्रतिबद्ध

उन्होंने कहा, 'उम्मीद है कि मैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पूरी क्षमता से इस भूमिका को निभाऊंगा। जिस तरह हमने बीजिंग में इतिहास रचा, उसी तरह मैं एशिया में मुक्केबाजी के विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं। मैं विशेषकर भारतीय मुक्केबाजों पर ध्यान देने और भविष्य में हमारे खिलाड़ियों को और अधिक सफलता हासिल करने में मदद करने के लिए भी प्रतिबद्ध हूं।'

बहुत फेमस हैं विजेंदर

एशियाई मुक्केबाजी परिषद पूरे क्षेत्र में खेल के प्रतिस्पर्धी और विकास ढांचे को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विजेंदर भारत की सबसे प्रसिद्ध खेल हस्तियों में से एक हैं। उन्होंने 2008 के बीजिंग ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक तथा राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में कई पदक जीते हैं। उन्होंने बाद में पेशेवर मुक्केबाजी में भी अच्छी सफलता हासिल की।

(भाषा)

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article