स्पोर्ट्स

इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सुमित अंतिल होंगे आकर्षण का केंद्र

indian open para athletics championship: दो बार के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल शुक्रवार से यहां कांतीरावा स्टेडियम में शुरू हो रही इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मुख्य आकर्षण होंगे। यह सितंबर में होने वाली विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए अंतिम क्वालीफाइंग प्रतियोगिता है।

Image

सुमित अंतिल (Instagram/Sumit Antil)

दो बार के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल शुक्रवार से यहां कांतीरावा स्टेडियम में शुरू हो रही इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मुख्य आकर्षण होंगे। यह सितंबर में होने वाली विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए अंतिम क्वालीफाइंग प्रतियोगिता है।

इस दो दिवसीय चैंपियनशिप में भारत के 262 खिलाड़ी भाग लेंगे , जो नयी दिल्ली में होने वाली विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों के पास आखिरी मौका होगा।

अंतिल के अलावा प्रवीण कुमार (ऊंची कूद, टी 44), दो बार के पैरालंपिक रजत पदक विजेता योगेश कथुनिया (डिस्कस थ्रो, एफ 56), धर्मबीर नैन (क्लब थ्रो, एफ 51), रिंकू हुड्डा (भाला फेंक, एफ 46) और सिमरन (100 मीटर और 200 मीटर, टी 12) के प्रदर्शन पर भी सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने कहा, ‘‘मैं प्रत्येक एथलीट को शुभकामनाएं देता हूं और उनकी अद्भुत प्रतिभा को देखने के लिए उत्सुक हूं।’’

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article