11 MAY के खेल सुर्खियां की बात करें आईपीएल के 16वें सीजन में एक और हाईस्कोरिंग मुकाबला खेला जाएगा। आईपीएल के 56वें मुकाबले में दो बार की चैम्पियपन कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना एक बार की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स से होगा। दोनों टीमों के खिलाफ फॉर्म में चल रहे हैं। इस मुकाबले में रिंकू सिंह और यशस्वी जायसवाल की नजर रहेगी। इस बीच ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम एक बार फिर नंबर-1 पर पहुंच गई है। पाकिस्तान टीम को मात देकर इस स्थान पर पहुंची है। इसी बीच, इंटर मिलान ने चैंपियन्स लीग के सेमीफाइनल के पहले चरण में एसी मिलान को करारी शिकस्त दी।
राजस्थान के खिलाफ केकेआर की नजर जीत पर
आईपीएल के 55वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मुकाबला कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। प्ले ऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों की नजर जी पर है। कोलकाता की टीम 11 मैचों में 10 अंक के साथ पॉइंट टेबल में छठे नंबर पर है, जबकि राजस्थान की टीम कोलकाता से एक स्थान आगे है। कोलकाता की टीम 11 मैचों में 10 अंक के साथ 5वें नंबर पर है।
पाक को पीछे छोड़ फिर बना नंबर-1 ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर से आईसीसी द्वारा जारी किए गए वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान को पछाड़कर नंबर वन की कुर्सी हासिल कर ली है। हर साल होने वाले रैंकिंग के इस अपटेड में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी स्थिति में काफी सुधार किया है और अब वह 113 रेटिंग प्वाइंट से 118 पर पहुंच गया है। पाकिस्तान की टीम 116 प्वांइट के साथ दूसरे नंबर पर जबकि टीम इंडिया ठीक एक अंक पीछे यानी 115 प्वाइंट के साथ तीसरे नंबर पर है। वार्षिक रैंकिंग अपडेट से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम 113 प्वाइंट के साथ टॉप पर थी, जबकि टीम इंडिया मामूली अंतर से दूसरे नंबर पर थी।
मुझे एंकर शब्द पसंद नहीं: लिविंस्टोन
लियाम लिविंगस्टोन को भले ही बड़े छक्के जड़ने की उनकी क्षमता के लिए पहचाना जाता हो लेकिन इंग्लैंड और पंजाब किंग्स के इस बल्लेबाज को नहीं लगता है कि टी20 क्रिकेट में एंकर (एक छोर पर टिककर खेलने वाला बल्लेबाज) की भूमिका बेमानी हो गई है। लिविंगस्टोन को एंकर शब्द पसंद नहीं है लेकिन इस 29 वर्षीय बल्लेबाज का मानना है कि टीमों का बल्लेबाजी को लेकर रुख अलग होता है क्योंकि प्रत्येक खिलाड़ी अलग रवैये के साथ खेलता है।
अतुन और मेहुली फिर टॉप्स में शामिल
ओलंपियन और विश्व चैंपिनशिप के रजत पदक विजेता तीरंदाज अतनु दास को घरेलू स्तर और इस साल अंताल्या में तीरंदाजी विश्व कप में प्रभावी प्रदर्शन के बाद दोबारा टारगेट ओलंपिक पोडिम योजना (टॉप्स) में शामिल किया गया है। पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत रैंकिंग में 673 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे अतनु ने लगभग डेढ़ साल बाद अंतरराष्ट्रीय आउटडोर प्रतियोगिता में वापसी की। इसके अलावा महिला राइफल निशानेबाज मेहुली घोष और 15 साल की तिलोतमा सेन को भी टॉप्स में शामिल किया गया है। मेहुली ने इस साल राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा जीती।
फोगनीनी ने मरे को हराया, वावरिंका भी जीते
फाबियो फोगनीनी ने 35 साल के दो खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबले में एंडी मरे को लगभग तीन घंटे में हराकर इटैलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई। पैर की चोट के कारण एक महीने तक बाहर रहने के बाद वाइल्ड कार्ड से टूर्नामेंट में प्रवेश करने वाले फोगनीनी ने मरे को 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। फोगनीनी ने मरे के 24 के मुकाबले 49 विनर लगाए। एक अन्य अनुभवी खिलाड़ी स्टेन वावरिंका को इल्या इवाश्का को 6-2, 6-4 से हराने के लिए अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा। बारिश के कारण यह मुकाबला 90 मिनट के विलंब से शुरू हुआ। वावरिंका 38 साल के हैं और टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी हैं।
इंटर मिलान चैंपियन्स लीग के सेमीफाइनल में जीता
इंटर मिलान ने चैंपियन्स लीग सेमीफाइनल के पहले चरण में बुधवार को एसी मिलान को 2-0 से हरा दिया। ईडिन डेको और हेनरिक मखितारयन ने तीन मिनट के भीतर दो गोल दागकर इंटर मिलान की जीत सुनिश्चित की। पहले हाफ में दबदबा बनाने वाले इंटर मिलान को गोल करने के और मौके भी मिले लेकिन टीम इनका फायदा नहीं उठा सकी। ये दोनों टीम इससे पूर्व 20 साल पहले चैंपियन्स लीग सेमीफाइनल में भिड़ीं थी और तब एसी मिलान ने विरोधी के मैदान पर अधिक गोल दागने के आधार पर जीत दर्ज की थी और फिर फाइनल में यूवेंटस को हराकर अपने सात खिताब में से छठा जीता था।
(भाषा इनपुट के साथ)
