स्पोर्ट्स

Australian Open 2023: सानिया मिर्जा-रोहन बोपन्ना की जोड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्स्ड डबल्स फाइनल में पहुुंची

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 25, 2023, 03:28 PM IST

Australian Open 2023 Mixed Doubles, Sania Mirza-Rohan Bopanna: सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। ये सानिया मिर्जा के करियर का अंतिम टूर्नामेंट है। वो पहले ही संन्यास का ऐलान कर चुकी हैं।

Image

सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना (AITA)

Photo : Twitter

Australian Open 2023, Mixed Doubles: ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल मुकाबले में सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की भारतीय जोड़ी ने जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। गौरतलब है कि सानिया मिर्जा अपने करियर का अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट खेल रही हैं। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही उन्होंने अपने टेनिस सफर को समाप्त करने की पुष्टि कर दी थी।

मेलबर्न में चल रहे साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल मैच में सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की भारतीय जोड़ी ने ग्रेट ब्रिटेन के एन.स्कूप्सी और अमेरिका की डी.क्रॉजिक की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई।

सानिया और रोहन की जोड़ी ने इस सेमीफाइनल मुकाबले में 7-6 (7/5), 6-7 (5/7), 10-6 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले सानिया मिर्जा ए.डानिलिना के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के महिला डबल्स वर्ग के दूसरे दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थीं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article