स्पोर्ट्स

Doha Diamond League: 3000 मीटर स्टीपलचेस में भारत की पारुल चौधरी ने बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Doha Diamond League: भारत की पारुल चौधरी ने 3000 स्टीपलचेज में नया नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पारूल ने नौ मिनट 13 . 39 सेकंड का समय लेकर अपना ही नौ मिनट 15.31 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा जो उन्होंने 2023 में बुडापेस्ट विश्व चैम्पियनशिप में बनाया था।

Image

पारुल चौधरी (साभार-x)

Doha Diamond League: भारत की पारूल चौधरी ने दोहा डायमंड लीग में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेस में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर छठा स्थान हासिल किया। पारूल ने नौ मिनट 13 . 39 सेकंड का समय लेकर अपना ही नौ मिनट 15.31 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा जो उन्होंने 2023 में बुडापेस्ट विश्व चैम्पियनशिप में बनाया था। वह बेहद कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच 14 एथलीटों में छठे स्थान पर रही। इसके साथ ही उन्होंने साल के आखिर में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के लिये भी क्वालीफाई कर लिया।

कीनिया की फेथ चेरोटिच नौ मिनट 05.08 सेकंड का समय लेकर शीर्ष पर रही जबकि कतर की विनफ्रेड यावी नौ मिनट 05.26 सेकंड का समय लेकर तीसरे और इथियोपिया की सेंबो अल्मायू नौ मिनट 09.27 सेकंड का समय लेकर तीसरे स्थान पर रही। वहीं पहली बार डायमंड लीग में उतरे गुलवीर सिंह पुरूषों की 5000 मीटर दौड़ में नौवें स्थान पर रहे।

इसके अलावा दोहा डायमंड लीग से भारत के लिए एक और अच्छी खबर जैवलिन थ्रो के फील्ड से आई जहां दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने पहली बार 90 मीटर का मार्क पार किया। नीरज ने अपने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर दूर भाला फेंका जो उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। टोक्यो ओलंपिक चैम्पियन चोपड़ा 90 मीटर पार करने वाले दुनिया के 25वें और एशिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए। ओलंपिक चैम्पियन पाकिस्तान के अरशद नदीम (92. 97) और चीनी ताइपै के चाओ सुन चेंग (91.36) ही एशिया के दो अन्य खिलाड़ी हैं जो 90 मीटर से अधिक का थ्रो फेंक चुके हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article