दुनिया

'हम बातचीत के लिए राजी, पर सीजफायर हो गया खत्म', ईरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप के बयान से बढ़ी हलचल

US Iran Conflict: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने अमेरिका से बातचीत जारी रखने की अनुरोध किया है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि दोनों देशों के बीच लागू सीजफायर अब समाप्त हो चुका है।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Photo : AP

US Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अपने चरम पर है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दावा किया कि ईरान ने अमेरिका से बातचीत जारी रखने की अनुरोध किया है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि दोनों देशों के बीच लागू सीजफायर अब समाप्त हो चुका है।

'ईरान के साथ सीजफायर समाप्त'

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर एक पोस्ट में कहा, ''इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ने हमसे बातचीत जारी रखने का अनुरोध किया है। हमने इसके लिए सहमति दे दी है, लेकिन अमेरिका ने उन्हें साफ शब्दों में बता दिया है कि सीजफायर अब खत्म हो चुका है।"

ट्रंप के हालिया बयान के बाद एक बाद तो साफ हो गई कि अमेरिका कूटनीतिक बातचीत के लिए तैयार है। बीते दिनों सीएनएन ने क्षेत्रीय सूत्रों के हवाले से बताया था कि पाकिस्तान और कतर दोनों देशों को एक बार फिर बातचीत की मेज पर लाने की कोशिशें कर रहे हैं। रिपोर्ट्स में यहां तक कहा गया कि कतर के अधिकारी शुक्रवार को ईरानी अधिकारियों से मुलाकात करने वाले थे ताकि तनाव को कम किया जा सकें।

अमेरिका ने ईरान पर किए ताबड़तोड़ हमले

होर्मुज स्ट्रेट में 3 वाणिज्यिक जहाजों पर इस सप्ताह हुए हमलों के बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ नए सिरे से सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया। इसके बाद, तेहरान ने भी पलटवार करते हुए खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। दोनों देशों के बीच हमलों का सिलसिला यहीं से शुरू हुआ। वहीं, अमेरिकी हमलों में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के तीन सैनिकों की भी मौत हो गई।

ईरानी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अमेरिकी हमलों में अलग-अलग प्रांतों के 14 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, अमेरिका पर दो ईरानी ब्रिज पर मिसाइलें दागने के भी आरोप लगे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article