क्रिकेट

चौके और छक्कों की बारिश, मोहम्मद नबी के बेटे ने 28 गेंद में जड़ा शतक-20 ओवर में अफगानिस्तान ने बना डाले 323 रन

अफगानिस्तान इलेवन ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ टी20 फ्रेंडली मैच में 323 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस मुकाबले में नबी के बेटे हसन ईसाखिल ने केवल 28 गेंद में तूफानी शतक जड़ा। उन्होंने अपनी पारी में 16 छक्के जड़े।

Image

हसन ईसाखिल (साभार-X)

अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद नबी के बेटे हसन ईसाखिल ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ मैच में फेंडली मैच में 28 गेंद में शतक जड़कर सनसनी मचा दी। इस मुकाबले में हसन ने अफगानिस्तान इलेवन के लिए पारी का आगाज किया। उन्होंने केवल 17 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। हसन यहीं नहीं रुके और उन्होंने अगले 50 रन उससे भी तेज यानी केवल 11 गेंद में जड़कर 28 गेंद में शतक पूरा कर लिया। 352.94 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए उन्होंने रिटार्य आउट होने से पहले 34 गेंद में 16 छक्के और 4 चौके की मदद से 120 रन की तूफानी पारी खेली। वह 10वें ओवर में ही मैदान से बाहर चले गए। उस वक्त अफगानिस्तान ने 181 रन बना लिए थे।

इसके अलावा कप्तान इमरान मीर ने 32 गेंद में 74 रन की पारी खेली। इन दोनों की विस्फोटक बैटिंग की बदौलत अफगानिस्तान ने 7 विकेट के नुकसान पर 323 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

199 रन से जीता अफगानिस्तान

324 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उज्बेकिस्तान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 124 रन ही बना पाई। अफगानिस्तान ने यह मुकाबला 199 रन से अपने नाम कर लिया। उज्बेकिस्तान की ओर से मरजाउदीन ने 46 गेंद में 62 रन की पारी खेली।

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में दिखा था नजारा

हाल ही में बांग्लादेश प्रीमियर लीग में मोहम्मद नबी और हसन ईसाखिल के बाप-बेटे की जोड़ी एक साथ बल्लेबाजी करती दिखी थी। उन्होंने इस लीग के डेब्यू मैच में ही 92 रन की पारी खेलकर यह दिखा दिया था कि वह अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की सेवा लंबे वक्त तक करने वाले हैं। फिलहाल उनके पिता भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय हैं। हसन के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने 38 टी20 मैच में 30.05 की औसत और 128.39 की स्ट्राइक रेट से 1022 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 7 अर्धशतक जड़े हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article