क्रिकेट

जीत के अलावा कुछ नहीं मंजूर, श्रीलंका दौरे पर दांव पर टीम इंडिया की WTC फाइनल की उम्मीद

भारतीय टीम श्रीलंका दौरे के लिए रवाना हो चुकी है। यह दौरा टीम इंडिया के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि यह WTC फाइनल दांव पर है। इस दौरे से पहले आकाश चोपड़ा ने बताया है कि टीम इंडिया को क्या करना होगा।

Image

शुभमन गिल (साभार-X)

टीम इंडिया श्रीलंका दौरे के लिए रवाना हो चुकी है, जहां वो दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी। पहला टेस्ट 15 अगस्त से गाले में जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। गिल एंड कंपनी को इससे पहले 3 दिन का एक वॉर्म-अप मैच खेलने का मौका मिलेगा जहां वो खुद को आजमा सकती है। WTC के लिहाज से यह दौरा टीम इंडिया के लिए बेहद खास है और टॉप-4 में बने रहने के लिए उसे हर हाल में श्रीलंका के खिलाफ क्लीन स्वीप करना पड़ेगा। WTC में भारत और श्रीलंका की संभावनाओं पर बात की है पूर्व भारतीय क्रिकेटर और आकाश चोपड़ा ने, उन्होंने बताया कि टीम इंडिया के रेड बॉल असाइनमेंट मुश्किल होने वाले हैं।

जीत के अलावा कुछ नहीं मंजूर

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर भारत और श्रीलंका के WTC चांसेस पर बात की है। उन्होंने कहा 'अगर हम 2-0 से हार जाते हैं, तो हम केवल 39 प्रतिशत अंकों पर ही रह जाएंगे, और श्रीलंका 61 प्रतिशत अंकों पर पहुंचकर चौथे स्थान पर आ जाएगा। भारत फिलहाल पांचवें स्थान पर है, जिसने नौ मैचों में चार जीत और चार हार दर्ज की हैं, और उसका प्वाइंट पर्सेंटेज 48.150 है। दूसरी ओर, श्रीलंका एक जीत, एक हार और दो ड्रॉ के साथ छठे स्थान पर है, जिसका प्वाइंट पर्सेंटेज 41.67 है।

भारत को करना होगा क्लीन स्वीप

आकाश चोपड़ा ने भारत के चांसेस पर बताया कि अगर हम 1-1 से ड्रॉ करते हैं तो भी इसका फायदा हमें नहीं होगा। इस स्थिति में हम 48.48 पर होंगे और श्रीलंका 44.44 पर रहेगा। लेकिन क्लीन स्वीप की स्थिति में हम टॉप-4 में पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा 'अगर हम यह सीरीज 2-0 से जीत जाते हैं, तो हम 57.58 प्रतिशत अंक तक पहुंच जाएंगे। अगर हम क्लीन स्वीप करते हैं, तो हमें थोड़ा फायदा होगा और हम टॉप-4 में पहुंच जाएंगे।

आने वाला दौरा है मुश्किल

आकाश चोपड़ा ने कहा कि भारत के लिए यह सीरीज इसलिए भी खास बै क्योंकि इसके बाद का दौरा मुश्किल है। इसके बाद टीम इंडिया, न्यूजीलैंड का दौरा करेगी जहां जीत पाना आसान नहीं होगा। इसके बाद टीम इंडिया को घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। ये असाइनमेंट श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से मुश्किल रहने वाले हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article