आजकल सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में लोग ऐसे-ऐसे काम करने लगे हैं, जिन्हें देखकर सचमुच डर लगने लगा है। कोई ऊंची इमारत पर चढ़कर वीडियो बनाता है तो कोई चलती गाड़ी के साथ स्टंट करता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को डराने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर दिया।
ट्रेन ट्रैक पर स्टंट का खौफनाक वीडियो हुआ वायरल
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक युवक रेलवे ट्रैक पर खड़ा होकर रील बनाता नजर आ रहा है। सामने से तेज रफ्तार ट्रेन आ रही होती है, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी जगह से हटता नहीं है। आखिरकार ट्रेन ब्रेक लगाते-लगाते ठहर जाती है और वह लड़का बेफिक्र अंदाज में स्टंट करते हुए वापस प्लेटफॉर्म पर चढ़ जाता है। इस वीडियो को स्लो मोशन और रिवर्स इफेक्ट के साथ एडिट किया गया है, जिससे देखने में यह काफी अलग और रोमांचक लगता है। हालांकि असली खतरा इससे कहीं ज्यादा बड़ा है। वीडियो देखकर कई लोगों की सांसें थम गईं। कुछ लोगों ने इसे सिर्फ एडिटिंग का कमाल बताया, लेकिन ज्यादातर यूजर्स ने कहा कि रेलवे ट्रैक पर इस तरह का स्टंट करना बिल्कुल भी सही नहीं है। एक छोटी-सी गलती आपकी जान ले सकती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
वायरल होने की चाह में जान दांव पर क्यों?
रेलवे ट्रैक कोई शूटिंग या स्टंट करने की जगह नहीं है। ट्रेन बहुत तेज रफ्तार से चलती है और उसे अचानक रोकना आसान नहीं होता। अगर ड्राइवर किसी को ट्रैक पर देख भी ले, तब भी ट्रेन तुरंत नहीं रुक सकती। ऐसे में कुछ सेकंड की लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है। आजकल इंस्टाग्राम, यूट्यूब शॉर्ट्स और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ज्यादा व्यूज और लाइक्स पाने की होड़ लगी हुई है। इसी वजह से कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक वीडियो बनाने लगते हैं लेकिन कुछ पल की लोकप्रियता के लिए अपनी जिंदगी को खतरे में डालना कभी भी समझदारी नहीं कहलाता।
वीडियो देख लोगों ने कहा- ये बहादुरी नहीं बेवकूफी है
वायरल हो रहे इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @taslimbano5010 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जहां कई लोगों ने लड़के की इस हरकत पर नाराजगी जताई है और वीडियो पर कमेंट कर खूब खरी-खोटी सुनाई है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
