बिजनेस

Stock Market Report: 6 महीने में बैंक, IT और FMCG ने रुलाया, यहां हुई बंपर कमाई

इस साल के 7 महीने बीत चुके हैं। शेयर बाजार के ज्यादातर निवेशकों के लिए यह साल बेहद निराशाजनक रहा है। क्योंकि, बैंक और IT और FMCG जैसे सेक्टरों ने निवेशकों को जमकर रुलाया है।

Image

6 महीने में क्या बनी शेयर बाजार की तस्वीर

Share Market Report On 6 Month Analysis : भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी इस साल की शुरुआत से आज तक की स्थिति में 5 से 6 % नीचे ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, भारतीय बाजार के सबसे मजबूत सेक्टर में शामिल IT Industry ने निवेशकों को सबसे ज्यादा निराश किया है।

Nifty IT इस साल अब तक (YTD) 17.60% लुढ़क चुका है। वहीं, 6 महीने में 13.46% की गिरावट आई है। इसके अलावा भारत के एक कंज्यूमर ड्रिवन इकोनॉमी होने की वजह से अक्सर FMCG स्टॉक्स को टॉप परफॉर्मर के तौर पर देखा जाता रहा है। लेकिन, पिछले 6 महीने में FMCG सेक्टर भी बेहाल रहा है। Nifty FMCG एक साल में करीब 12 फीसदी और YTD 8% लुढ़क चुका है।

किन सेक्टर में आई तेजी

भले ही 6 महीने में बाजार का व्यापक ट्रेंड 6 महीने में नेगेटिव रहा है। लेकिन, कुछ सेक्टर और स्टॉक्स ऐसे रहे हैं, जिन्होंने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। खासतौर पर फार्मा, डिफेंस, कैपिटल गुड्स, रेलवे, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और चुनिंदा PSU शेयरों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया। हाल के कॉरपोरेट नतीजों और सेक्टर रोटेशन ने भी इसी ट्रेंड को मजबूती दी।

6 महीने का सेक्टर स्कोरकार्ड

सेक्टरYTD/पिछले 6-7 माह का रिटर्ननिवेशकों का अनुभव
🟢 डिफेंस+21.9%सबसे बड़ा आउटपरफॉर्मर, सरकारी ऑर्डर और एक्सपोर्ट का फायदा
🟢 रियल्टी+20.0%हाउसिंग डिमांड और ब्याज दरों में राहत की उम्मीद
🟢 मेटल+14.0%कमोडिटी कीमतों और चीन से मांग का सपोर्ट
🟢 मीडिया+12.0%चुनिंदा स्टॉक्स में मजबूत खरीदारी
🟢 फाइनेंशियल सर्विसेज+10%एनबीएफसी और फाइनेंस कंपनियों ने बढ़त दिलाई
🟢 ऑटो+8–10%बेहतर बिक्री और मजबूत तिमाही नतीजों से तेजी
🟢 कैपिटल गुड्स+8–12%सरकारी कैपेक्स और मजबूत ऑर्डर बुक का असर
🟢 फार्मा / हेल्थकेयर+5–8%निर्यात और डिफेंसिव खरीदारी का फायदा
🔴 आईटी-8% से -10%*छह महीने में दबाव, हालांकि जुलाई में जोरदार रिकवरी
🔴 बैंकिंग-4% से -7%एफआईआई बिकवाली और सीमित ग्रोथ
🔴 एफएमसीजी-2% से -5%महंगे वैल्यूएशन और सुस्त वॉल्यूम ग्रोथ
ब्रोकरेज हाउसों का मानना है कि अगले कुछ महीनों में भी डिफेंस, कैपिटल गुड्स, फार्मा और चुनिंदा मेटल सेक्टर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। वहीं बैंकिंग और आईटी में वैल्यूएशन आकर्षक होने लगे हैं, इसलिए इनमें धीरे-धीरे खरीदारी लौट सकती है, खासकर यदि आरबीआई की ब्याज दरें और वैश्विक मांग में सुधार आता है।

    Yateendra Lawaniya
    यतींद्र लवानियाauthor

    प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

    और पढ़ें
    End of Article