भारत के मुरली श्रीशंकर ने चोट के बावजूद लंबी कूद में भारत को सिल्वर मेडल दिला दिया है। बारिश के बीच हुए इस इवेंट में जब मुरली अपना चौथा प्रयास ले रहे थे तब उनके पैर में मोच आ गई, लेकिन तब तक वह भारत के लिए सिल्वर मेडल पक्का कर चुके थे। मुरली श्रीशंकर ने अपने दूसरे प्रयास में जोकि 8.07 का था, सिल्वर मेडल जीता। उनका पहला प्रयास 7.66 और तीसरा प्रयास 7.56 का था। टखने में चोट लगने के बाद वह अपने अंतिम दो प्रयास नहीं कर सके।गोल्ड मेडल चीन के नाम रहा। चीन के युहाओ शी ने 8.17 के साथ गोल्ड जीता। शी ने सत्र का सर्वश्रेष्ठ 8.17 मीटर का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। ब्रॉन्ज मेडल उज्बेकिस्तान के अनवर अनवारोव ने जीता। उन्होंने अपने चौथे प्रयास में 8.06 के साथ ब्रॉन्ज मेडल पक्का किया।
मुरली श्रीशंकर का यह एशियन गेम्स में लगातार दूसरा सिल्वर मेडल है। 2023 में भी उन्होंने 8.19 मीटर की छलांग लगाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। हाल ही में श्रीशंकर राष्ट्रमंडल खेलों में भी सिल्वर मेडल जीता था।
