स्पोर्ट्स

हॉकी विश्व कप में टीम इंडिया के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कोच ग्राहम रीड ने दिया इस्तीफा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 30, 2023, 05:07 PM IST

Indian Hockey Team Head Coach Graham Reid's Resignation: भारतीय हॉकी टीम के हेड कोच और सपोर्ट स्टाफ के दो अहम सदस्यों ने हॉकी विश्व कप 2023 में टीम इंडिया के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Image

ग्राहम रीड

Photo : ANI

भुवनेश्वर: हॉकी विश्व कप में 48 साल से चल रहे सूखे खत्म करने में नाकाम रही भारतीय टीम के हेड कोच ग्राहम रीड (Graham Reid) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। भारतीय टीम क्रॉसओवर मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद क्वार्टरफाइनल में प्रवेश करने में नाकाम रही थी। इसके बाद उसने 15वें विश्व कप अपने सफर का अंत साझ रूप से नौंवे पायदान पर रहते हुए किया।

हॉकी टीम के लिए रीड का इस्तीफा है बड़ा झटका

ग्राहम रीड ने विश्व कप 2023 के संपन्न होने के बाद दिया है। उनका ये फैसला टीम इंडिया के लिए झटका है क्योंकि वो साल 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए टीम के साथ नहीं होंगे। ग्राहम रीड ने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की को अपना इस्तीफा सौंपा। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ने सचिव भोला नाथ सिंह के साथ टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ मुलाकात करके टीम के खराब प्रदर्शन की वजह जानने की कोशिश की और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।

एनालिटिकल कोच और साइंटिफिक एडवाइजर ने भी दिया इस्तीफाटीम के एनालिटिकल कोच ग्रेग क्लार्क और साइंटिफिक एडवाइजर मिचेल डेविड पेंपबर्टन ने भी सोमवार सुबह अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वाले तीनों सदस्य अपना नोटिस सर्व करेंगे और इसके बाद उन्हें रिलीव किया जाएगा। रीड और मौजूदा सपोर्ट स्टाफ की देखरेख में भारतीय टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया था।

नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article