स्पोर्ट्स

Badminton एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जापान से हारा भारत

IND vs JAP, Badminton asia mixed team championship quarter final: भारत शुक्रवार को यहां बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जापान की अपेक्षाकृत कमजोर टीम से 0-3 से हार गया और इस तरह से प्रतियोगिता में उसके अभियान का निराशाजनक अंत हुआ। दुबई में 2023 के कांस्य पदक विजेता भारत को अपनी लय पाने के लिए संघर्ष करना पड़ा और 2017 के चैंपियन जापान के खिलाफ उसे करारी हार का सामना करना पड़ा।

Image

भारत को जापान से मिली शिकस्त (AP File)

भारत शुक्रवार को यहां बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जापान की अपेक्षाकृत कमजोर टीम से 0-3 से हार गया और इस तरह से प्रतियोगिता में उसके अभियान का निराशाजनक अंत हुआ। दुबई में 2023 के कांस्य पदक विजेता भारत को अपनी लय पाने के लिए संघर्ष करना पड़ा और 2017 के चैंपियन जापान के खिलाफ उसे करारी हार का सामना करना पड़ा।

क्वार्टर फाइनल के शुरुआती मैच में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रैस्टो की मिश्रित युगल जोड़ी हिरोकी मिदोरिकावा और नात्सु सैतो से 13-21, 21-17, 13-21 से हार गई। पीवी सिंधु के चोटिल होने के कारण महिला एकल में भारत का दारोमदार मालविका बांसोड़ पर था लेकिन वह टोमोका मियाज़ाकी से 12-21, 19-21 से हार गई जिससे भारत 0-2 से पीछे हो गया।

भारत को मुकाबले में बनाए रखने की जिम्मेदारी एचएस प्रणय पर थी। सत्र के शुरू से फॉर्म से जूझ रहे 32 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी दुनिया के 16वें नंबर के केंटा निशिमोटो के खिलाफ दबाव बरकरार नहीं रख सके।

जापानी स्टार ने एक घंटे और 17 मिनट में 21-14, 15-21, 21-12 से जीत दर्ज कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत के लिए यह हार इसलिए भी निराशाजनक है क्योंकि जापान के शीर्ष खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले रहे हैं और उसने दूसरी श्रेणी की टीम उतारी है।

(भाषा)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article