शहर

झारखंड के लातेहार में भीषण सड़क हादसा; कंटेनर ट्रक ने ऑटो और बाइक को मारी जोरदार टक्कर, नाबालिग समेत 5 की दर्दनाक मौत

झारखंड के लातेहार में तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने ऑटो और मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में नाबालिग समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

Image

लातेहार में सड़क हादसे से मचा हड़कंप (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI

झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने एक ऑटो और मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में नाबालिग समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

(खबर अपडेट की जा रही है)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article