साउथ मूवीज

Raaka: रश्मिका मंदाना की हिप इंजरी ने बिगाड़ा फिल्म का शेड्यूल, अब सितंबर-अक्टूबर में शुरू होगी शूटिंग

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 15, 2026, 08:03 PM IST

Raaka New Update: रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों चोट से उबर रही हैं। उनकी तबीयत का असर अब अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की मच अवेटेड फिल्म राका (Raaka) की शूटिंग पर भी पड़ा है।

Image

फिल्म राका को लेकर आया नया अपडेट (Image Source: AI)

Raaka Shooting New Update: साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग से ब्रेक लेकर सेहत पर ध्यान दे रही हैं। एक्ट्रेस को हाल ही में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें आराम करने की जरूरत पड़ी। अब उनकी इस चोट का असर उनकी आने वाली बड़ी फिल्म राका (Raaka) की शूटिंग पर भी देखने को मिल रहा है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और डायरेक्टर एटली (Atlee) की इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी बज बना हुआ है। फिल्म बड़े स्केल पर बनाई जा रही है और इसमें रश्मिका भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं। लेकिन अब सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस की चोट के चलते फिल्म की शूटिंग का अगला शेड्यूल आगे बढ़ा दिया गया है।

'राका' की शूटिंग में होगी देरी

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक बार फिर से अपनी फिल्म राका को लेकर खबरों में है। इसकी वजह फिल्म राका को लेकर आया एक अपडेट है। Variety India की रिपोर्ट के अनुसार, रश्मिका मंदाना इस समय डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उन्हें अभी फिल्म सेट पर वापस लौटने की सलाह नहीं दी गई है, इसलिए राका की शूटिंग करीब 45 दिन आगे बढ़ा दी गई है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'डायरेक्टर एटली ने शेड्यूल टाल दिया है क्योंकि रश्मिका के सीन काफी मेहनत वाले हैं। वो चाहते हैं कि शूटिंग तभी शुरू हो जब रश्मिका पूरी तरह फिट हों। उनकी सेहत सबसे पहले है।

एटली ने दिया साथ

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि एटली ने फिल्म राका की टीम को हिदायत दी है कि वो रश्मिका का पूरा साथ दें और उन्हें जल्दी सेट पर लाने की जल्दबाजी न करें। वजह ये है कि उनके हिस्से के सीन शारीरिक रूप से काफी थका देने वाले बताए जा रहे हैं।शूटिंग तब दोबारा शुरू होगी जब एक्ट्रेस पूरी तरह ठीक हो जाएंगी। उम्मीद है कि वो सितंबर के अंत या अक्टूबर के पहले हफ्ते तक राका की शूटिंग के लिए वापस आ सकती हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article