स्पोर्ट्स

Asian Games 2026 Hockey Match, IND बनाम MAS लाइव : पहले हाफ का खेल खत्म, भारत 2-1 से आगे

Asian Games 2026 Hockey Match, IND बनाम MAS लाइव : एशियन गेम्स 2026 में भारत और मलेशिया का मुकाबला चल रहा है। भारत के पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका है। गोल्ड जीतते ही भारत ओलंपिक का टिकट का पक्का कर लेगा।

Image

भारत बनाम मलेशिया (साभार-X)

Asian Games 2026 Hockey Match, IND बनाम MAS लाइव : एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी फाइनल में आज भारत का सामना मलेशिया से हो रहा है। पहले हाफ का खेल खत्म हो चुका है, जहां भारत 2-1 से आगे है। भारत की ओर से पहला गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 11वें मिनट में जबकि दूसरा गोल जोगराज सिंह ने 23वें मिनट में किया। भारत के सामने अपना गोल्ड मेडल डिफेंड करने की चुनौती है तो वही जीत ओलंपिक का टिकट भी पक्का कर देगी। सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 के अंतर से हराया था जबकि मलेशिया ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया था।

5वें गोल्ड पर नजर

डिफेंडिंग चैंपियन होने के साथ-साथ भारत ने एशियन गेम्स में 4 बार गोल्ड मेडल जीता है। उसकी नजर 5वें गोल्ड पर होगी जबकि मलेशिया दो बार फाइनल तक तो पहुंची है, लेकिन आखिरी बाधा पार करने में विफल रही है। मलेशिया 2010 और 2018 में फाइनल में पहुंची थी।

बराबरी का रहा पहला क्वार्टर

पहले क्वार्टर की बात करें तो यह 1-1 की बराबरी पर रहा। इस क्वार्टर में भारत के पास 60 प्रतिशत जबकि मलेशिया के पास 40 प्रतिशत पजेशन रहा। भारत ने 11वें मिनट में पेनेल्टी कॉर्नर कमाया जिसे कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अपने ड्रैग फ्लिक से इसे गोल में कन्वर्ट कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। भारत इस गोल को ठीक से सेलिब्रेट भी नहीं कर पाया था कि मलेशिया की ओर से शेलो सिलवीरियस ने गोल की बराबरी करा दी।

हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी

हेड टू हेड की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी रहा है। 2015 से अब तक भारत और मलेशिया के बीच कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 9 में भारत ने जीत दर्ज की है जबकि मलेशिया की टीम केवल 4 बार जीती है। एक मुकाबला शूटआउट में गया है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article