क्रिकेट

IND A vs Nepal Live Streaming: नेपाल के खिलाफ उतरेगी वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक की जोड़ी, कब और कहां देखें मैच का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग

IND A vs Nepal ODI Match Live Streaming: दोहा में 19 नवंबर से एशिया कप राइजिंग स्टार 2026 का आगाज हो गया। इंडिया ए अपना पहला मुकाबला 20 नवंबर को खेलेगी। वनडे फॉर्मेट में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में भारत का पहला सामना नेपाल से होगा। टीम इंडिया की कप्तानी तिलक वर्मा के हाथ में हैं। वहीं, टीम में अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं। आइए जानते हैं मैच के लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग की सारी जानकारी।

Image

इंडिया ए-नेपाल मैच लाइव स्ट्रीमिंग।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। यंग जेनरेशन को बड़े मंच पर पहचान दिलाने वाले एशिया कप राइजिंग स्टार 2026 का आगाज हो चुका है। 19 नवंबर से 29 नवंबर तक चलने वाले इस मेगा इवेंट में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला नेपाल के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद वह पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगी। टीम इंडिया ए की कमान तिलक वर्मा के हाथ में हैं। फैंस के लिए मजे की बात यह है कि टीम में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा मौजूद हैं।

ग्रुप-बी में शामिल भारतीय टीम में कई स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं। रजत पाटीदार के नाम वापस लेने की वजह से रिंकू सिंह को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। चोट से उबर रहे तेज गेंदबाज हर्षित राणा को भी भारतीय स्क्वाड में जगह मिली है। वहीं, दूसरी तरफ नेपाल टीम की कप्तानी अनुभवी स्पिनर संदीप लामिछाने को मिली है।

यहां जानें इंडिया ए बनाम नेपाल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी-

कब और कहां खेला जाएगा इंडिया ए बनाम नेपाल का मैच? ( When and Where IND A vs Nepal Match)

इंडिया-ए बनाम नेपाल का मैच 20 नवंबर को वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दोहा में खेला जाएगा।

कितने बजे होगा शुरू होगा इंडिया ए बनाम नेपाल का मैच? (IND A vs Nepal Toss and Match Timing)

इंडिया ए बनाम नेपाल के बीच का मैच भारतीय समयानुसार दोहपर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि मैच का टॉस दोपहर 3ः30 बजे होगा।

कहां देखें इंडिया ए बनाम नेपाल का मैच का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग? (IND A vs Nepal Live Telecast Channel)

एशिया कप राइजिंग स्टार टूर्नामेंट में इंडिया ए बनाम नेपाल के मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल पर मैच देखेने के लिए सोनी लिव ऐप पर जाना होगा। इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत की साइट के स्पोर्ट्स पेज पर मैच से जुड़े ताजा अपडेट्स पढ़ सकते हैं।

दोनों टीमों का स्क्वाड-

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के लिए इंडिया ए की टीम- अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुश कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान, आयुष बडोनी।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के लिए नेपाल की की टीम- संदीप लामिछाने (कप्तान), लोकेश बाम, बसीर अहमद, अर्जुन कुमाल, नंदन यादव, पवन सर्राफ, ललित राजबंशी, कुशल भुर्टेल, सोमपाल कामी, दीपक डुमरे, संदीप जोरा, अभिषेक गौतम, ईशान पांडे, राशिद खान और देव खनाल।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 8 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article