भारत के फर्राटा धावक और नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर सिंह से भारतीयों को खासी उम्मीदें थी, लेकिन वह इस भरोसे पर खरे नहीं उतर पाए। गुरिंदरवीर ने हीट चार की पांचवीं लेन में अच्छी शुरुआत की, लेकिन वह उसे फिनिश लाइन तक जारी नहीं रख पाए। वह शुरू में जमैका के रोहन वॉटसन के साथ बने रहे, लेकिन जमैका के खिलाड़ी ने अंतिम 30-35 मीटर में तेजी दिखाई और 10.13 सेकंड के साथ पहला स्थान हासिल किया।
गुरिंदरवीर अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के करीब भी नहीं पहुंच पाए और पुरुषों की 100 मीटर दौड़ के पहले दौर की हीट में 10.39 सेकंड का समय लेकर दूसरे स्थान पर रहे। लेकिन 9वीं हीट होते-होते गुरिंदरवीर 20वें पायदान पर खिसक गए और क्वालीफिकेशन से बाहर निकल गए। आपको बता दें कि सेमीफाइनल के लिए केवल टॉप 17 खिलाड़ी ही क्वालीफाई करते हैं।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- क्या गौतम गंभीर टीम को प्रेरित नहीं कर पा रहे थे?क्या गौतम गंभीर टीम को प्रेरित नहीं कर पा रहे थे?
मई महीने में बनाया था नेशनल रिकॉर्ड
पंजाब के 25 वर्षीय खिलाड़ी गुरिंदरवीर ने मई में रांची में फेडरेशन कप में 10.09 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। वह 10.10 सेकंड से कम समय निकालने वाले पहले भारतीय बने थे। लेकिन यहां वह इस प्रदर्शन को नहीं दोहरा पाए। हालांकि, ये उनका पहला मेजर इवेंट था और यहां से उन्हें बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा और जब दोबारा एशियन गेम्स में वो उतरेंगे तो उनकी नजर मेडल पर रहेगी।
कौन हैं गुरिंदरवीर सिंह?
गुरिंदरवीर सिंह का जालंधर जिले के पत्याल गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने छठी क्लास से ही एथलेक्टिक्स में अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। जूनियर लेवल पर कई मेडल अपने नाम कर चुके गुरिंदरवीर के लिए यह पहला बड़ा मंच था, जिसमें वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए।
