Facts About FIFA World Cup Trophy: फीफा विश्व कप 2026 शुरू होने में अब कुछ ही समय बचा है। अगले महीने 19 जून को जब इतिहास में पहली तीन देश फुटबॉल के इस महाकुंभ की मेजबानी करेंगे तो पूरी दुनिया की नजरें इस पर टिक जाएंगी। वैसे तो इस बार फीफा वर्ल्ड कप में बहुत कुछ अलग होने वाला है लेकिन फिर भी अंत में सबकी नजरें टिक जाती हैं उस एक कीमती ट्रॉफी पर जो अंत में विजेता टीम उठाती है और फिर विजयी देश में जश्न का माहौल कभी ना थमने वाला होता है। ये ट्रॉफी कितनी अनमोल है और इसका महत्व फुटबॉल प्रेमियों के लिए कितना है, ये तो हम सब जानते हैं, लेकिन यहां आपको बताएंगे कि आखिर इस ट्रॉफी की वो कौन सी 5 खास बातें हैं जो इस प्राइज को बाकी सभी अलग ट्रॉफियों से अलग बनाता है।
1. वर्ल्ड कप की पहली ट्रॉफी नहीं, क्या है हकीकत?
दरअसल, जिस तरह क्रिकेट में वर्ल्ड कप ट्रॉफी समय के साथ बदलती रहीं और अब जाकर एक ट्रॉफी पर बात जाकर थमी है। वैसा ही कुछ फुटबॉल में भी हो चुका है। फीफा विश्व कप की जो सोने सी चमचमाती ट्रॉफी आज आप देखते हैं, वो टूर्नामेंट की प्रारंभिक ट्रॉफी नहीं है। सबसे पहले जूलस रिमेट ट्रॉफी बनी थी, जो सोने की परत चढ़े स्टर्लिंग चांदी से बनी थी और इसमें दस भुजाओं वाला कप था, जिसे नाइके का प्रतिनिधित्व करने वाली एक पंखों वाली आकृति द्वारा समर्थित किया गया था, जो जीत की प्राचीन ग्रीक देवी है। 1970 में ब्राजील द्वारा अपना तीसरा खिताब जीतने के बाद, टीम ने उस ट्रॉफी को अपने पास रख लिया, जिससे फीफा नई ट्रॉफी बनाने के लिए प्रेरित हुआ और आज हम उसी ट्रॉफी को देखते हैं।
2. फुटबॉल वर्ल्ड कप की ट्रॉफी में कितना सोना लगा है?
फीफा विश्व कप की ट्रॉफी को जब भी दुनिया भर के फैंस देखते हैं तो सबकी नजरें इसकी चमक पर टिक जाती हैं। सवाल यही होतें हैं कि क्या ये ठोस सोने की है, ये कैसे बनी है, कितना सोना लगा होगा? चलिए आपको बताते हैं कि इस ट्रॉफी का निचला हिस्सा ग्रीन मेलेशाइट पत्थर का बना है। इसका वजन 6.142 किलोग्राम है। अगर आपको लगता है कि ये ट्रॉफी ठोस है, तो ऐसा नहीं है, अंदर ये खोखली ही है। इसके ऊपर सोने की परत ही इसका असल मूल्य तय कर देती है। जो सोना इस पर लगा है वो तकरीन 5 किलो शुद्ध सोना है।
3. कितनी है फीफा विश्व कप ट्रॉफी की असल कीमत?
फीफा विश्व कप ट्रॉफी की असल कीमत की बात करें तो इसको लेकर तमाम तरह की रिपोर्ट्स आती रही हैं और उतना ही डर इसकी चोरी को लेकर रहा है, जिसकी वजह से ही इसको लेकर तमाम चर्चाएं रही हैं और उतनी ही सुरक्षा भी। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फीफा विश्व कप ट्रॉफी की मौजूदा कीमत तकरीबन 5 लाख 50 हजार यूएस डॉलर है। यानी तकरीबन 5 करोड़ 30 लाख रूपये।

FIFA World Cup Trophy
4. इस ट्रॉफी को छूना मना है !
फुटबॉल वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के बारे में एक दिचलस्प बात ये भी है कि इस ट्रॉफी को छूना मना है। इसके कुछ अनाधिकारिक नियम और कानून हैं जो तय किए गए हैं। ये नियम से ज्यादा एक परंपरा है जिसका खिलाड़ी पालन करते हैं। फाइनल से पहले इस ट्रॉफी को कोई खिलाड़ी छू नहीं सकता है। सिर्फ विजेता टीम ही अंत में इस ट्रॉफी को छू सकती, उठा सकती है और जश्न मना सकती है, हालांकि बाद में ये तुरंत लौटानी भी होती है। खिलाड़ियों को अलावा सिर्फ राष्ट्रध्यक्ष ही इस ट्रॉफी को छू सकते हैं। बाकी सभी को इसको लाने और ले जाने के लिए हाथों में दस्ताने पहनना अनिवार्य होता है।

FIFA World Cup Trophy Handled With Gloves
5. क्या विजेता टीम को मिलती है असली ट्रॉफी या वो कहीं और ही रखी है?
तमाम खेलों में ये परंपरा रही है कि विजेता टीम फाइनल जीतने के बाद उठाती तो असल ट्रॉफी है लेकिन उसको ले जाने के लिए मिलती है रेप्लिका (Replica) यानी हूबहू उससे मिलती-जुलती ट्रॉफी, लेकिन असल ट्रॉफी नहीं। ऐसा ही कुछ फीफा विश्व कप में भी है। जो ट्रॉफी विजेता टीम अपने घर ले जाती है वो असली ट्रॉफी नहीं होती। अब सवाल है कि आखिर असली ट्रॉफी रखी कहां है। दरअसल, असली ट्रॉफी स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में स्थित फीफा संग्राहलय में सुरक्षित रखी हुई है।
