साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग मूवी टॉक्सिक को लेकर इस वक्त पूरे देश में बात हो रही है। दर्शक हों या फिर ट्रेड एनालिस्ट हर कोई इसकी रिलीज का इंतजार कर रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि यश की टॉक्सिक जब सिनेमाघरों में रिलीज होगी, तो दर्शकों की सुनामी आएगी। टॉक्सिक की सुनामी की धमक टिकिट खिड़की पर भी सुनाई देने लगी है क्योंकि इसने अपनी एडवांस बुकिंग से 30 करोड़ की कमाई पूरी कर डाली है। इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि टॉक्सिक को लेकर दर्शक कितने उत्साहित हैं। टॉक्सिक को लेकर बने इस कमाल के माहौल के बीच केआरके ने ट्वीट करके सभी चौंका दिया है। केआरके अक्सर अपने ट्वीट से लोगों को चौंकाते रहते हैं और उन्होंने टॉक्सिक स्टार यश पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पॉजिटिव रिव्यूज खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Toxic Advance Booking: धुरंधर के रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा, रिलीज से पहले ही यश ने उड़ाया गर्दा
KRK ने Toxic स्टार Yash पर लगाया है गंभीर आरोप
कमाल आर खान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने विवादित बयानों और ट्वीट के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर से उन्होंने कुछ ऐसा ही कर दिया है कि हर कोई हैरान है। केआरके ने दावा किया है कि यश ने कुछ क्रिटीक्स को टॉक्सिक दिखाई है और उन्हें खास तोहफा देकर पॉजिटिव रिव्यूज भी खरीदे हैं। केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा है, "बीते दिन यश ने 27 पेड क्रिटीक्स को अपनी मूवी दिखाई है और वो सभी टॉक्सिक को 4 स्टार देने के लिए बाध्य हैं। एक क्रिटीक के अनुसार तो ये 3 घंटे का टॉर्चर है। ये फिल्म बॉम्बे वेलवेट जैसी है, जो परेशान कर देगी। फिल्म के आखिर में 30 मिनट लम्बा क्लाइमैक्स है, जिसमें दो-दो यश फाइट करते दिखेंगे और इसे देखकर सबका दिमाग परेशान हो जाएगा। ये पक्के तौर पर एक डिजास्टर मूवी है।" TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Toxic का तहलका... सुबह 6 बजे से चलेंगे शो, Yash के फैंस 2700 में खरीद रहे हैं टिकिट
केआरके ने ट्वीट करके टॉक्सिक मेकर्स और यश पर जो आरोप लगाया है, उस पर अभी तक मेकर्स ने कोई सफाई जारी नहीं की है। अगर केआरके के आरोप को एक तरफ रख दिया जाए और ट्रेड के गलियारों से सामने आ रही खबरों को देखें तो इसको लेकर दर्शकों में अच्छा उत्साह है। थिएटर मालिक सुबह 6 बजे टॉक्सिक दिखाएंगे और दर्शक 2700 तक में इसका टिकिट खरीद रहे हैं। ये सारी चीजें बता रही हैं कि टॉक्सिक बम्पर शुरूआत लेने के लिए तैयार है। हां, ये फिल्म पहले रिलीज होने के बाद दर्शकों के दिलों में जगह बनाएगी या नहीं, ये आने वाला वक्त बताएगा। वैसे आपका केआरके के ट्वीट के बारे में क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
