स्पोर्ट्स

Next Asian Games: आइची-नागोया ने कहा अलविदा, 2030 में यहां खेला जाएगा एशियन गेम्स

एशियन गेम्स का अगला एडिशन 2030 में खेला जाएगा। इसकी होस्टिंग राइट्स कतर की राजधानी दोहा को दी गई है। रविवार, 4 अक्टूबर को आइची-नागोया एशियन गेम्स की मशाल दोहा को सौंपेगा। चार बाद दोहा में एक बार फिर एथलीटों का जमावड़ा होगा। जहां खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाएंगे और अपने-अपने देश के लिए मेडल जीतेंगे।

Image

कतर में खेला जाएगा अगल एशियन गेम्स 2030। फोटो- AsianGames_2026 (X हैंडल)

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जापान के आइची-नागोया ने एशियन गेम्स 2026 को होस्ट किया। 19 सितंबर से शुरू हुए इस कॉन्टिनेंटल स्पोर्ट्स इवेंट का समापन आज यानी 4 अक्टूबर को ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी के जरिए किया जाएगा। क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान अगले एशियन गेम्स के लिए मशाल अगले होस्ट नेशन को सौंपी जाएगी।

एशियन गेम्स का अगला एडिशन 2030 में खेला जाएगा। इसकी होस्टिंग राइट्स कतर की राजधानी दोहा को दी गई है। रविवार, 4 अक्टूबर को आइची-नागोया एशियन गेम्स की मशाल दोहा को सौंपेगा। चार बाद दोहा में एक बार फिर एथलीटों का जमावड़ा होगा। जहां खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखाएंगे और अपने-अपने देश के लिए मेडल जीतेंगे।

कतर बन रहा स्पोर्टिंग हब

गौरतलब हो कि दोहा ने पहले भी एक बार 2006 में एशियन गेम्स होस्ट किया है। कतर हाल ही में एशिया में एक स्पोर्टिंग डेस्टिनेशन के तौर पर अपनी जगह बना रहा है और 2022 में FIFA वर्ल्ड कप होस्ट तक कर चुका है। अब वह दूसरी बार एशियन गेम्स को होस्ट करने की तैयारी करेगा।

चीन का रहा दबदबा

बता करें एशियन गेम्स 2026 की तो चीन ने अपना दबदबा कायम रखा है। चीन ने सर्वाधिक मेडल जीतकर पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया। चीन ने 169 गोल्ड मेडल, 89 सिल्वर और 83 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 341 मेडल जीते। दूसरे नंबर पर होस्ट नेशन जापान रहा।

जापान को मिला दूसरा स्थान

जापान ने 83 गोल्ड, 95 सिल्वर और 91 ब्रॉन्ज के साथ कुल 269 मेडल जीते। साउथ कोरिया 150 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। इसमें 39 गोल्ड, 43 सिल्वर और 68 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे। भारत इस लिस्ट में चौथे स्थान पर रहा। इंडिया ने कुल 85 मेडल जीते। जिसमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे।

भारत रहा चौथे स्थान पर

एशियन गेम्स में भारत का यह दूसरा बेस्ट प्रदर्शन है। इससे पहले साल 2022 के एशियन गेम्स ने कुल 107 मेडल जीते थे। जिसमें 28 गोल्ड मेडल शामिल रहे। हालांकि, इस बार दिग्गजों को पीछे छोड़ युवा एथलीटों ने अपना परचम लहराया। एशियन गेम्स में डेब्यू करने वाले भारतीय एथलीटों ने कई मेडल जीते।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article