शहर

ग्रेटर नोएडा पुलिस का 'तत्काल एक्शन', नाबालिग से दरिंदगी के 2 घंटे बाद ही एनकाउंटर में दबोचा गया दरिंदा

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक कार्यक्रम में आई नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस ने वारदात के करीब दो घंटे के भीतर आरोपी से मुठभेड़ की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान रोहित के रूप में हुई है। वह पीड़िता के मामा का दोस्त बताया जा रहा है। पीड़िता उसे जानती थी और मामा कहकर बुलाती थी।

Image

नाबालिग से दरिंदगी के 2 घंटे बाद ही एनकाउंटर में दबोचा गया दरिंदा

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आई एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है।आरोप है कि परिवार के साथ कार्यक्रम में पहुंची बच्ची को एक परिचित युवक बहला-फुसलाकर खेत में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कई टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

महज दो घंटे के भीतर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। रिपोर्टों के अनुसार बम्बावड़ गांव के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी द्वारा की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से एक अवैध हथियार जीवित कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है।

आरोपी रोहित पीड़िता के मामा का दोस्त बताया जा रहा है

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान रोहित के रूप में हुई है। वह पीड़िता के मामा का दोस्त बताया जा रहा है। पीड़िता उसे जानती थी और मामा कहकर बुलाती थी। पुलिस का कहना है कि पीड़िता स्वेच्छा से आरोपी के साथ गई थी। हालांकि, परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की।

'घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल कार्रवाई की गई'

पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल कार्रवाई की गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गईं। पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। इस तरह घटना के करीब दो घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की स्थिति ठीक है। मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article