ग्लास्गो: स्नैच राउंड में पहले दो प्रयास 103 किग्रा के साथ विफल रहे लेकिन तीसरे और अहम प्रयास में उन्होंने 105 किग्रा वजन उठाकर खुद को पदक की दौड़ में बनाए रखा। अगर उनका यह प्रयास विफल होता तो उनका सफर यहीं समाप्त हो जाता। इसके बाद उन्होंने क्लीन एंड जर्क में मार्टिना देवी ने 140 किग्रा के साथ शुरुआत की और सफल रहीं। इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 144 किग्रा उठाने गईं और उठाने में नाकाम रहीं। तीसरे प्रयास में उन्होंने 146 किग्रा वजन उठाकर सिल्वर मेडल हासिल करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहीं और
एमिली कैंपबेल ने एकतरफा दबंग अंदाज में जीता गोल्ड
इंग्लैंड की एमिली कैंपबेल ने कुल 278 किग्रा वजन उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में 115 किग्रा भार उठाया था और क्लीन एंड जर्क में पहले प्रयास में 148 किग्रा वजन उठाकर कुल 263 किग्रा वजन के साथ गोल्ड अपने नाम कर लिया। इसके बाद उन्होंने दूसरे प्रयास में 155 किग्रा वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके बाद उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में अपना ही कुछ ही मिनट पहले बनाया अपना ही राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड 161 किग्रा वजन उठाकर तोड़ दिया। मलेशिया की सिती अकीला फराहाना ने 253 किग्रा वजन(113 स्नैच और 140 क्लीन एंड जर्क) सिल्वर और कनाडा की एटा माय लव ने 250 किग्रा(106 स्नैच और 144 किग्रा) वजन उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: हर चीज की ‘भगवा' ब्रांडिंग क्यों? हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदले जाने पर भड़के परगट सिंह और धनराज पिल्लै
अंक तालिका में आठवें पायदान पर है भारत
पदक तालिका में भारत 3 गोल्ड, 9 सिल्वर और तीन कांस्य पदक के साथ आठवें पायदान पर है। वेटलिफ्टिंग में भारत सात पदक जीत चुका है लेकिन आठवां पदक उसकी झोली में आते आते रह गया। भारत के लिए मुक्केबाजों ने 10 पदक पक्के कर दिए हैं। हालांकि ये बात अबतक सुनिश्चित नहीं हो सकी है कि पदकों का रंग क्या होगा।
