स्पोर्ट्स

CWG 2026: बॉक्सर जैम्सिन लंबोरिया ने किया एक और सिल्वर मेडल पक्का, महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंचीं

भारत की 24 साल की महिला मुक्केबाज जैस्मिल लंबोरिया ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल में भारत के लिए बॉक्सिंग में एक और सिल्वर मेडल 57 किग्रा भारवर्ग में पक्का कर दिया। लेसोटो की मुक्केबाज को दूसरे राउंड में ही मात देकर फाइनल में एंट्री कर ली।

Image

जैस्मिन लंबोरिया

ग्लास्गो: भारत की 24 साल की महिला मुक्केबाज जैस्मिल लंबोरिया ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल में भारत के लिए बॉक्सिंग में एक और सिल्वर मेडल 57 किग्रा भारवर्ग में पक्का कर दिया। लिसोटो की रेपिलांग मासेलेला को उन्होंने एकतरफा सेमीफाइनल मुकाबले में 5-0 के अंतर मात देकर फाइनल में एंट्री कर ली। लेसोटो की मुक्केबाज जैस्मिन को चुनौती देने में नाकाम रहीं। सेमीफाइनल में हार का सामना करने के बावजूद रेपिलांग मासेलेला राष्ट्रमंडल खेलों में इतिहास रच दिया। वो राष्ट्रमंडल खेलों में लेसोटो के लिए कांस्य पदक जीतने वाली पहले महिला मुक्केबाज बन गईं।

दूसरे राउंड में ही दर्ज की जीत

हरियाणा के भिवानी की रहने वाली जैस्मिन लंबोरिया ने महिलाओं के 57 किलो भारवर्ग के सेमीफाइनल के धमाकेदार प्रदर्शन किया। पहले राउंड में 5 फुट 9 इंच लंबी जैस्मिन ने लेसोटो की मुक्केबाज के खिलाफ 5-0 से जीत दर्ज की। इसके बाद दूसरे राउंड में भी उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा 5-0 से जीत दर्ज की। दो राउंड में ही उन्होंने मुकाबले अपने नाम कर लिया और फाइनल में एंट्री कर ली। भारतीय सेना में नायब सूबेदार जैस्मिन का यह राष्ट्रमंडल खेलों में पहला पदक है।

बॉक्सिंग में पक्का किया तीसरा सिल्वर मेडल

जैस्मिन लंबोरिया ने भारत के लिए ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में बॉक्सिंग में तीसरा रजत पदक पक्का कर दिया। फाइनल में पहुंचने वाली वो तीसरी भारतीय हैं। उनसे पहले प्रीति पवार (महिलाओं के 54 किलो भारवर्ग) और अंकुश पंघल (पुरुषों के 80 किलो भारवर्ग) के फाइनल में एंट्री कर ली थी। इनसे अलावा अलावा 7 और मुक्केबाज फाइनल में पहुंचने के कगार पर हैं। भारत 17 मेडल के साथ पदक तालिका में 10वें पायदान पर है। भारतीय खिलाड़ियों ने 3 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 कांस्य पदक अपने नाम किए।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article