स्पोर्ट्स

CWG 2026: 22 वर्षीय अंकुश पंघल ने की फाइनल में एंट्री, कनाडा के बॉक्सर को पटखनी देकर सिल्वर मेडल किया पक्का

भारत के युवा बॉक्सर अंकुश पंघल ने कनाडा के बॉक्सर जोशुआ ओफोरी को एकतरफा मुकाबले में 5-0 के अंतर से मात देकर 80 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में एंट्री कर ली है इसके साथ ही उन्होंने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वर मेडल पक्का कर लिया।

Image

अंकुश पंघल

Photo : AP

ग्लास्गो: भारत के 22 वर्षीय बॉक्सर अंकुश पंघल ने कनाडा के जोशुआ ओफोरी को 5-0 अंतर से मात देकर फाइनल में एंट्री कर ली है। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष बॉक्सिंग के 80 किलो भारवर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने एकतरफा अंदाज में 5-0 के अंतर से जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारत के लिए बॉक्सिंग में एक और सिल्वर मेडल पक्का हो गया। इससे पहले दिन की शुरुआत में प्रीति पवार ने महिलाओं के 54 किलो भारवर्ग में जांबिया की कैथरीन एम्वापे को 5-0 के अंतर से पटखनी देकर फाइनल में एंट्री की थी।

5-0 से अंतर से जीत दर्ज करके की फाइनल में एंट्री

ओफोरी को क्वार्टर फाइनल में बाई मिला था वहीं अंकुश दो मुकाबले में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में पहुंच थे। ऐसे में उन्हें पिछले दो मुकाबलों की मैच प्रैक्टिस का फायदा कनाडा के बॉक्सर के खिलाफ मिला। पहला राउंड अंकुश ने 5-0 से अपने नाम किया। दूसरे राउंड में भी उन्होंने शानदार खेल जारी रखा और 5-0 की बढ़त बनाए रखा और अंत में एकतरफा अंदाज में कनाडा के मुक्केबाज को पटखनी देकर फाइनल में एंट्री कर ली।

10 में से 2 कांस्य पदक का बदला रंग, 8 इवेंट बाकी

भारत के 10 बॉक्सर ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल हुए हैं। 10 में से दो बॉक्सर अबतक खेले दो सेमीफाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज करके फाइनल में पहुंचने में सफल हुए हैं। भारत के आठ बॉक्सर भी फाइनल में पहुंचने की ताक में है। भारत राष्ट्रमंडल खेलों में 10 पदक पक्के कर चुका है। यह उसका राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में बॉक्सिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

पिछले महीने यूथ बॉक्सिंग में अंकुश ने जीता था सिल्वर

22 वर्षीय अंकुश ने पिछले महीने कजाकिस्तान में हुई एएसबीसी यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। फाइनल में उन्हें उज़्बेकिस्तान के बोल्ताएव शव्कतजोन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। बतौर कबड्डी प्लेयर अपने खेल करियर की शुरुआत करने वाले अंकुश के पिता चाहते थे कि वो व्यक्तिगत खेल में अपनी पहचान बनाए। उन्हें पिता की बताई राह पर चलते हुए बॉक्सिंग में अपनी पहचान बनाने में सफल हुए हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article