क्रिकेट

ZIM vs NZ 2nd Test: प्रतिबंध के बाद टेलर की वापसी, जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

ZIM vs NZ 2ND Test: ब्रेंडन टेलर ने साढ़े तीन साल के प्रतिबंध के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की जब जिम्बाब्वे ने बृहस्पतिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

Image

जिम्बाब्वे बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट मैच (Instagram/ZimbabweCricket)

ब्रेंडन टेलर ने साढ़े तीन साल के प्रतिबंध के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की जब जिम्बाब्वे ने बृहस्पतिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 39 वर्षीय टेलर पर जनवरी 2022 में प्रतिबंध लगा दिया था क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार विरोधी संहिता के तहत 2019 की एक घटना से जुड़े चार आरोपों को स्वीकार किया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने भारत के व्यवसाइयों से 15,000 डॉलर स्वीकार किए थे जिन्होंने उन्हें अंतरराष्ट्रीय मैच फिक्स करने के लिए कहा था। टेलर ने दावा किया कि उन्होंने पैसे तो लिए लेकिन कभी कोई मैच फिक्स नहीं किया।

उन्हें स्टिमुलेंट बेंजॉयलकोग्नाइन के पॉजिटिव नतीजे के कारण डोपिंग उल्लंघन का दोषी पाया गया। यह कोकीन का एक मेटाबोलाइट है। न्यूजीलैंड पिछले हफ्ते इसी मैदान पर पहले टेस्ट में जिम्बाब्वे को नौ विकेट से हराकर श्रृंखला में 1-0 से आगे है।

जिम्बाब्वे ने दो बदलाव करते हुए टेलर को सलामी बल्लेबाज बेन कुरेन की जगह टीम में शामिल किया जबकि तेज गेंदबाज न्यूमैन न्यामहुरी की जगह तेज गेंदबाज ट्रेवर ग्वांडू को टीम में जगह दी है।

न्यूजीलैंड दो दोहरा झटका लगा जब तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ और विल ओरोर्के पहले टेस्ट में चोटिल होने के बाद बाहर हो गए। माइकल ब्रेसवेल भी इंग्लैंड में द हंड्रेड में खेलने के लिए चले गए। न्यूजीलैंड ने तेज गेंदबाजों जैकब डफी, मैथ्यू फिशर और जकारी फॉल्क्स को टेस्ट पदार्पण का मौका दिया है।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें