क्रिकेट

World Cup 2023, AUS vs SL Pitch Report, Weather: ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानिए

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Oct 16, 2023, 01:19 PM IST

World Cup 2023 Match 13, AUS vs SL Pitch Report Ekana Stadium and Lucknow Weather Forecast Today: आज (16 October 2023) आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच मैच खेला जाना है। ये मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा।

Image

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका , पिच रिपोर्ट, विश्व कप 2023

World Cup 2023, Australia (AUS) vs SL (Sri Lanka) ODI Pitch Report Ekana Stadium, Lucknow Weather Forecast Today: भारत की मेजबानी में खेले जा रहे विश्व कप 2023 में सोमवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच भिड़ंत होने जा रही है। दोनों ही टीमों अबतक जीत का खाता नहीं खोल सकी हैं। दोनों को पहली जीत का इंतजार है। श्रीलंकाई टीम चोट से परेशान है। कप्तान दसुन शनाका चोट की वजह से विश्व कप से ही बाहर जा चुके हैं। वहीं जूनियर मलिंगा मतीशा पथिराना कंधे की चोट की वजह से उपलब्ध नहीं हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाज पहले दो मैचों मे नाकाम रहे हैं। ऐसे में गेंदबाज अच्छे प्रदर्शन के बावजूद टीम को जीत दिला पाने में असफल हो रहे हैं। ऐसे में संघर्ष कर रही दो टीमों के बीच सोमवार को कड़ी टक्कर होने की संभावना है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के दौरान कैसा रहेगा लखनऊ की पिच और मौसम का हाल?

ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका मैच की पिच रिपोर्ट कैसी रहेगी? (AUS vs SL Pitch Report)

आईपीएल के दौरान लखनऊ की पिच को स्पिन फ्रेंडली और लो स्कोरिंग माना जाता है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में यहां रन भी बने और पिच सभी तरह के गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हुई। ऐसी ही पिच पर एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच 16 अक्टूबर को भिड़ंत होने जा रही है। जिसके बारे में किसी भी तरह की सटीक भविष्यवाणी कर पाना मुश्किल होगा। इकाना की पिच का मिजाज बदलता रहता है। ऐसे में दोनों टीमों के कप्तानों के लिए सबसे बड़ी परेशानी यह है कि टॉस जीतने के बाद वो क्या फैसला करें। इस पिच पर कैसा स्कोर विनिंग होगा यह भी फिलहाल साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता।

आज कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम? (Lucknow Weather Today)

लखनऊ में लगातार गर्मी पड़ रही है। यहां दोपहर एक बजे के बाद सूरज अपने चरम पर होगा और तामपान बढ़ेगा। 2 बजे अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस होगा। इसी समय मैच शुरू होगा। शाम होते होते या पहली पारी खत्म होते होते यह 28 डिग्री तक आ जाएगा। बारिश की बिलकुल भी संभावना नहीं है। हालांकि उमस मौसम में रहेगी जिसकी वजह से खिलाड़ियों को मैदान में ज्यादा गर्मी लगेगी।

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीमें

श्रीलंका की संभावित एकादश:

पथुम निशंका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस(कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, दुनिथ वेललागे, चमिका करुणारत्ने, महीष तीक्ष्णा, कसुन रंजीथा, दिलशान मधुशंका।

ऑस्टेलिया की संभावित एकादश:

डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन,जोस इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), जोश हेजलवुड, एडम जंपा।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article