शहर

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर दीपों की जगमगाहट से रोशन हुई महाकाल नगरी उज्जैन, आतिशबाजी और लाइट एंड साउंड शो ने बांधा समां, देखें VIDEO

Ujjain News: पीएम मोदी के जन्मदिवस पर महाकाल की नगरी उज्जैन में आस्था और रोशनी का भव्य संगम देखने को मिला। क्षिप्रा नदी के तट पर 'आशीर्वाद का दिया' कार्यक्रम के दौरान विशेष आरती, लाइट एंड साउंड शो और आतिशबाजी ने माहौल को उत्सवमय बना दिया।

Image

उज्जैन में 'आशीर्वाद का दिया' बना आकर्षण का केंद्र (फोटो-ANI)

Ujjain News: 17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर महाकाल की नगरी उज्जैन रोशनी से नहा उठी। क्षिप्रा नदी के तट पर सेवा-संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के दौरान क्षिप्रा तट पर विशेष आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए। आरती और धार्मिक अनुष्ठान के बीच नदी का किनारा दीपों, आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा।

नितिन नवीन और मौहन यादव रहे मौजूद

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे। क्षिप्रा तट पर सजे रोशनी के इंतजाम और उमड़ी भीड़ के बीच पूरा माहौल उत्सवमय नजर आया। चारों ओर चमकती लाइटों और प्रकाश की छटा ने उज्जैन की शाम को खास बना दिया और लोगों में भी आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

लाइट एंड साउंड शो ने बांधा समां

आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लाइट एंड साउंड शो का भी आयोजन किया गया। रोशनी और ध्वनि के शानदार संयोजन ने मौके पर मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके बाद हुई आतिशबाजी ने आसमान को रंगीन कर दिया। क्षिप्रा के तट पर धार्मिक माहौल, जगमगाती रोशनी, लाइट एंड साउंड शो और आतिशबाजी का नजारा ऐसा रहा, मानो उज्जैन में दीपावली का उत्सव उतर आया हो।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!