निशिन: पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे थाइलैंड को मात देकर एशियाई खेल 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। बारिश से प्रभावित मुकाबले में थाइलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 91 रन का स्कोर खड़ा किया था। जीत के लिए मिले 92 रन के लक्ष्य को पाकिस्तान ने 10.4 ओवर में 2 गेंद और 3 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। पाकिस्तानी टीम को थाइलैंड के खिलाफ जीत के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जीत के लिए 11 ओवर में 92 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 47 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद एक ओवर में 25 रन जड़कर पाकिस्तानी टीम ने मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया।
थाइलैंड ने बनाए 4 विकेट पर 91 रन
गीले आउटफील्ड के कारण मैच दो घंटे देरी से शुरू हुआ था और टॉस के बाद पाकिस्तान ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। छोटा किया गया पावरप्ले सिर्फ 3.2 ओवर का था, जिसके दौरान कप्तान फातिमा सना ने शुरुआती सफलता हासिल करते हुए अनुभवी ओपनर नत्थाकन चंथम को आउट किया। इसके बाद थाईलैंड के लिए नन्नापत कोंचारोएनकाई ने मोर्चा संभाला; उन्होंने मैदान के चारों ओर बाउंड्री लगाईं और कप्तान नारुमोल चाईवाई के साथ साझेदारी की। छठे ओवर के बाद कोंचारोएनकाई ने तेजी से रन जोड़ने शुरू किए। पारी के आखिरी ओवर में वह अपनी हाफ-सेंचुरी से सिर्फ एक रन दूर थीं, लेकिन सना ने उन्हें एलबीडब्ल्यू करके उनकी पारी का अंत कर दिया। उन्होंने 38 गेंदों में 49 रन बनाए। थाइलैंड ने 11 ओवर में 4 विकेट पर 91 रन का स्कोर खड़ा किया। सना ने 22 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि नशरा संधू ने चाईवाई का अहम विकेट लिया।
बाल-बाल हारने से बचा पाकिस्तान
पाकिस्तान का स्कोर बगैर किसी नुकसान के 36 रन से 4 विकेट पर 47 रन हो गया। अचानक उन् जीत के लिए 30 गेंद में 45 रनों की दरकार थी। जब मैच हाथ से निकलता दिखा तो सना ने जिम्मेदारी अपने हाथों में ली। एमान फातिमा को सना ने आड़े हाथ लिया और एक ओवर में 25 रन आतिशी अंदाज में जोड़ दिए। इसके बाद में पाकिस्तान को जीत के लिए 18 गेंद में 19 रन बनाने थे। अगले ही ओवर में सना 13 गेंद में 21 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गईं। अंत में पाकिस्तान के लिए हालात मुश्किल हो गए। अगले ओवर की शुरुआत में ही सना 13 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हो गईं। पाकिस्तान की सांसें अभी भी अटकी हुई थीं। अंतिम 12 गेंद में 16 रन पाकिस्तान को बनाने थे। इसके बाद 10वें ओवर में एमान फ़ातिमा कैच दे बैठीं। पाकिस्तान अभी भी जीत से 15 रन दूर थी। ऐसे में तूबा हसन ने लगातार छक्का और चौका जड़कर समीकरण को सात गेंदों में चार रन तक ला दिया इसके बाद पाकिस्तान ने अंतिम ओवर में मैच 2 गेंद रहते अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान की सेमीफाइनल में मलेशिया और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के विजेता से 20 सितंबर को होगी।
(डेवलपिंग स्टोरी)
