
Australia vs Sri Lanka Highlights: कंगारूओं ने श्रीलंका को दी पटखनी, चखा जीत का स्वाद
Australia vs Sri Lanka World Cup 2023 Highlights (ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका विश्व कप मैच क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): ऑस्ट्रेलिया टीम को मौजूदा वर्ल्ड कप में आखिरीकार जीत मिली गई। वनडे वर्ल्ड कप के 14वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया। टीम की यह लगातार दो हार के बाद पहली जीत है। इसी जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया 2 अंक के साथ पॉइंट टेबल में 10 नंबर से 8वें नंबर पर पहुंच गई। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम 43.3 ओवर में 209 रन पर सिमट गई। पथुम निसांका और कुसल परेरा मजबूत शुरुआत की। दोनों नें 130 गेंदों पर 125 रन की साझेदारी की। इसके बाद टीम लड़खड़ा गई। पथुम निसांका ने 8 चौके की मदद से 61 रन बनाए, जबकि कुसल परेरा ने 12 चौके की मदद से 78 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया की पारी तय समय पर शुरू नहीं हो सकी। हालांकि, कुछ देर के विलंब के बाद मैच शुरू हो गया। ऑस्ट्रेलिया ने 88 गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। मिचेल मार्श और जोश इंग्लिश ने अर्धशतकीय पारी खेली। मार्श ने 52 रन बनाए, जबकि इंग्लिश ने 58 रन की पारी खेली।