क्रिकेट

Abhishek Sharma's World Record: अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ जड़ा सबसे तेज टी20 शतक, तोड़ा फिन ऐलन का रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट प्लेइंग नेशन के लिए सबसे तेज शतक का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Image

अभिषेक शर्मा

नई दिल्ली: भारत के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने शानदार फॉर्म को सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में जारी रखते हुए अंतरराष्ट्रीय टी20 में टेस्ट प्लेइंग नेशन के लिए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अभिषेक ने अरुण जेटली स्टेडियम में 30 गेंद में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 10 छक्के जड़े।

टेस्ट टीम के खिलाफ टेस्ट टीम के लिए सबसे तेज शतक

यह अभिषेक शर्मा के टी20आई करियर का तीसरा शतक है। उनसे पहले टेस्ट प्लेइंग नेशन के लिए टेस्ट प्लेइंग नेशन के खिलाफ सबसे तेज T20I शतक जड़ने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के फिन ऐलन के नाम दर्ज था। उन्होंने ये कारनामा 33 गेंद में किया था। जिंबाब्वे के सिकंदर रजा ने भी टी20आई में 33 गेंद में शतक जड़ा था। उनका शतक गाबिया के खिलाफ नेरौबी मे आया था। जो कि टेस्ट प्लेइंग नेशन नहीं है। रोहित शर्मा और डेविड मिलर ने 35-35 गेंद में टी20आई शतक जड़ा था। रोहित ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में और मिलर ने साल 2017 में ही बांग्लादेश के खिलाफ पोचोस्ट्रोम में 35 गेंद में टी20आई शतक पूरा किया था।

तोड़ा रोहित शर्मा की भी रिकॉर्ड

भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे तेज शतक जड़ने का रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी अभिषेक ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी के बल पर चकनाचूर कर दिया। रोहित शर्मा ने 35 गेंद में टी20आई शतक जड़ा था। अभिषेक ने 5 गेंद के अंतर से रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया।अभिषेक ने तीसरे मुकाबले में आतिशी शुरुआत की और अपना अर्धशतक 16 गेंद में 5 चौके और 5 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। उन्होंने अपने आतिशी अंदाज को आगे भी जारी रखा और अगली 14 गेंद में अपना शतक भी पूरा कर लिया।

पहले विकेट के लिए की 142 रन की साझेदारी

अभिषेक ने तीसरे मुकाबले में आतिशी शुरुआत की और अपना अर्धशतक 16 गेंद में 5 चौके और 5 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। उन्होंने अपने आतिशी अंदाज को आगे भी जारी रखा और अगली 14 गेंद में अपना शतक भी पूरा कर लिया। अभिषेक 34 गेंद में 108 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 11 छक्के जड़े। अभिषेक और संजू सैमसन के बीच पहले विकेट के लिए इसके साथ ही 142 रन की साझेदारी टूट गई।

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में मचाया धमाल

अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा सीरीज में तीन मैच में 82, 39 और 108 रन की पारियां खेलीं। तीन मैच तीन पारी में उन्होंने

76.33 के औसत और 269.41 के स्ट्राइक रेट से 229 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने सीरीज में 18 चौके और 22 छक्के जड़े। सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में अभिषेक पहले स्थान पर हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article