टी20 विश्व कप अभियान के समापन के बाद कई दिनों तक भारत में फंसे वेस्टइंडीज के खिलाड़ी आखिरकार कमर्शियल फ्लाइट से घर लौट गए हैं। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने एक बयान में इस बात की पुष्टि की। बयान में कहा गया कि कुछ स्टाफ पहले ही रवाना हो चुके हैं और बाकी 10 और 11 मार्च को रवाना होंगे। वेस्ट इंडीज ने भारत के खिलाफ अपना आखिरी विश्व कप मैच 1 मार्च को खेला था। तब से वे भारत में ही थे। खाड़ी क्षेत्र में चल रहे संकट के कारण हवाई क्षेत्र बंद था। सेमीफाइनल हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका टीम भी भारत में ही है, जबकि इंग्लैंड की टीम स्वदेश लौट चुकी है।
वेस्ट इंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी ने सोशल मीडिया पर बार-बार अपील करते हुए खिलाड़ियों की वापसी के बारे में जानकारी मांगी थी। वहीं अकील हुसैन और शिमरॉन हेटमायर जैसे खिलाड़ियों ने भी इस पर अपनी निराशा व्यक्त की थी। 28 फरवरी को आईसीसी ने एक बयान जारी कर कहा था कि संघर्ष के कारण समस्या आ रही है और इससे निपटने के लिए आईसीसी आपातकालीन योजनाओं पर काम कर रही है। आईसीसी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, "हमारे आयोजन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा और भलाई आईसीसी की प्राथमिकता है और इस पर तेजी से काम किया जा रहा है।
टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का सफर टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का सफर सुपर-8 राउंड में खत्म हो गया था। सेमीफाइल में पहुंचने के लिए उसे एक मार्च को भारत के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला खेलना था। इस मुकाबले में संजू सैमसन की तूफानी पारी की बदौलत भारत जीत दर्ज करने में सफल रहा और वेस्टइंडीज टीम का सफर हार के साथ खत्म हो गया।
