क्रिकेट

इंडिया-ए को मिला चोटिल हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट, अनुकूल रॉय की भी हुई टीम में एंट्री

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैच की आगामी वनडे सीरीज के लिए चोटिल हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट का ऐलान हो गया है। जानिए किस खिलाड़ी को मिला मौका?

Image

हार्दिक पांड्या (फोटो क्रेडिट BCCI)

मुंबई: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें फिटनेस क्लियरेंस की शर्त पर टीम में शामिल किया गया था लेकिन वो एक नई चोट की वजह से 6 अक्टूबर से पुदुचेरी में शुरू होने जा रही सीरीज से बाहर हो गए हैं। फैन्स को उम्मीद थी कि हार्दिक सीरीज के लिए पूरी तरह फिट हो जाएंगे और न्यूजीलैंड दौरे पर टीम के साथ जाने के लिए तैयार हो जाएंगे। जहां टीम इंडिया को पांच एकदिवसीय मैच खेलने हैं।

श्रेयांश शेडगे और अनुकूल राय को मिली जगह

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हार्दिक के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। स्पोर्ट्स स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए श्रेयांश शेडगे इंडिया ए का हिस्सा होंगे। इसके अलावा झारखंड के स्पिनर अनुकूल रॉय को भी नमन धीर की जगह टीम में शामिल किया गया है। नमन धीर को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20आई सीरीज के लिए भारत टीम में वॉशिंगटन सुंदर की जगह मिली है। दाहिने हाथ के फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर श्रेयांश ने भारत के लिए तीन अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं इस दौरान उन्होंने 8 रन बनाए हैं और कोई विकेट अपने नाम नहीं कर पाए हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेला था अखिरी बार वनडे

हार्दिक पांड्या भारत के लिए आखिरी बार वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में नजर आए थे। भारतीय टीम साल 2027 में आयोजित होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारी में जुटी है। ऐसे में हार्दिक की फिटनेस टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक को नई चोट शिन बोन (ये घुटने और एंडी के बीच की भार सहन करने वाली हड्डी) में लगी है। लेकिन फ्रैक्चर नहीं है। इसी चोट की वजह से वो सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनके लिए न्यूजीलैंड दौरा खटाई में पड़ता नजर आ रहा है।

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम:

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, यश ठाकुर और सूर्यांश शेडगे और अनुकूल रॉय।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article