क्रिकेट

विराट के बाद कौन भरेगा उनकी जगह, पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने लिया इस खिलाड़ी का नाम

Virat Kohli: भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वसीम जाफर ने बताया है कि विराट कोहली के जाने के बाद भारतीय क्रिकेट में नंबर तीन की जगह कौन ले सकता है। जाफर ने लेफ्ट हैंडर बैट्समैन का नाम लिया है।

Image

विराट कोहली (फोटो साभार- BCCI/AI)

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़ा सवाल यह है कि विराट कोहली के बाद नंबर-3 की जगह कौन लेगा। पिछले 15 साल से यह पोजीशन विराट की रही है और उन्होंने इस नंबर को अपना बना लिया है। अब टीम इंडिया के ट्रांजिशन को लेकर चर्चाएं तेज हैं और पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने इस सवाल का जवाब दिया है। जाफर के मुताबिक बाएं हाथ का युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा वह खिलाड़ी है जो भविष्य में विराट की जगह भर सकता है।

वसीम जाफर ने बताया कौन भरेगा विराट की जगह

जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि तिलक में वह सारी खूबियां हैं जो एक नंबर-3 बल्लेबाज में होनी चाहिए। उन्होंने कहा, "तिलक की वर्सेटिलिटी शानदार है। उसने नंबर-3 पर शतक लगाया है और अब नंबर-5 और 6 पर भी खुद को साबित किया है। जब विराट और रोहित जाएंगे तो रोहित की जगह यशस्वी जायसवाल हैं, लेकिन मुझे लगता है विराट की जगह एक बाएं हाथ का बल्लेबाज लेगा और वह तिलक हो सकता है।"

तिलक वर्मा को बताया विराट का रिप्लेसमेंट

जाफर ने तिलक की इस राय के पीछे दो बड़े कारण बताए। पहला, उसकी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में निरंतरता। तिलक का फर्स्ट क्लास औसत 55 के करीब है और दलीप ट्रॉफी में भी उसने शानदार रन बनाए हैं। इससे साबित होता है कि वह तीनों फॉर्मेट में फिट हो सकता है। दूसरा, उसकी बाएं हाथ की बल्लेबाजी। भविष्य में भारत का टॉप ऑर्डर दाएं हाथ के बल्लेबाजों से भरा होगा, ऐसे में बाएं हाथ का विकल्प टीम में वैरायटी लाएगा।

एशियन गेम्स फाइनल में खेली शानदार पारी

एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में तिलक ने इसी क्षमता का नमूना पेश किया। भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल में जब टीम इंडिया ने शुरुआती विकेट गंवाए थे, तब तिलक ने 22 गेंदों पर नाबाद 51 रन की तूफानी पारी खेली। 231 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से खेली गई इस पारी में उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। भारत ने 211 रन बनाए और गोल्ड मेडल जीता। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने भी 28 गेंदों पर 61 रन बनाए थे। जाफर ने अभिषेक की भी तारीफ की और कहा कि अब वह पहले जैसी हर गेंद पर मारने वाली मानसिकता से बाहर आकर ज्यादा परिपक्व हो गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article