West Indies vs USA Aaj Ka Toss Kaun Jeeta: विश्व कप 2024 के सुपर-8 राउंड के छठे मुकाबले में यूएसए और वेस्टइंडीज के बीच भिड़ंत होगी। सुपर 8 राउंड के ग्रुप 2 का ये मुकाबला बारबाडोस के केसिंगटन ओवर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रह है। यूएसए की कमान एरोन जोंस (Aaron Jones) के हाथों में है जबकि मेजबान वेस्टइंडीज की कप्तानी रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) कर रहे हैं। मेजबान वेस्टइंडीज को सुपर 8 के पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था ऐसे में वे वापसी करना चाहेंगे। वहीं यूएसए को भी द.अफ्रीका से हार मिली थी ऐसे में दोनों टीमें जीत के ट्रैक पर लौटना चाहेगी। मैच में टॉस खास भूमिका निभाने वाला है आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।
वेस्टइंडीज बनाम यूएसए टॉस का समय (WI vs USA Toss Time)
वेस्टइंडीज बनाम यूएसए के बीच आज के मैच का टॉस सुबह 5:30 बजे होगा।
वेस्टइंडीज बनाम यूएसए टॉस की जगह (WI vs USA Toss Venue)
वेस्टइंडीज बनाम यूएसए के बीच आज का मुकाबला केसिंगटन ओवल स्टेडियम, बारबाडोस में खेला जाएगा।
आज का टॉस कौन जीता (WI vs USA Toss Winner)
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (USA vs WI Squad)
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम( West Indies Full Squad T20 World Cup 2024):
रोवमैन पॉवेल (कप्तान), अल्जारी जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोटी, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड।
यूएसए क्रिकेट टीम (USA Full Squad T20 World Cup 2024):
मोनांक पटेल (कप्तान), आरोन जोन्स, एंड्रीज़ गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नितीश कुमार, नोशतुश केंजीगे, सौरभ नेत्रलवकर, शैडली वैन शल्कविक, स्टीवन टेलर, शायन जहाँगीर।
