क्रिकेट

अनुभव का विकल्प नहीं, मोहम्मद शमी को लेकर रवि शास्त्री का BCCI को क्लियर कट मैसेज

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने मोहम्मद शमी का समर्थन किया है। शमी लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। भुवी के वापसी ने शमी के दोबारा भारतीय टीम में खेलने की उम्मीद बढ़ा दी थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

Image

मोहम्मद शमी (साभार-X)

आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए जब सेलेक्टर ने टी20 टीम का ऐलान किया तो इस स्क्वॉड में एक नाम ने खूब सुर्खियां बटोरी। जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में इस टीम में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया। भुवी को 4 साल बाद टीम इंडिया में दोबारा मौका मिला। भुवी के सेलेक्शन ने मोहम्मद शमी के वापसी की उम्मीद भी बढ़ा दी। फैंस को इसलिए भी ज्यादा भरोसा था क्योंकि टेस्ट और वनडे की टीम आनी बाकी थी।

मोहम्मद शमी पर नहीं जताया भरोसा

सेलेक्टर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच की वनडे सीरीज और दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान तो किया, लेकिन इसमें मोहम्मद शमी को शामिल नहीं किया गया। शमी को लेकर ऐसी रिपोर्ट है कि वह पूरी तरह से फिट नहीं हैं। हालांकि, वह अपनी फिटनेस को लेकर पहले भी कई बार दावा कर चुके हैं। लेकिन अब शमी के सपोर्ट में पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री आए हैं।

रवि शास्त्री ने किया शमी का समर्थन

रवि शास्त्री ने मोहम्मद शमी का समर्थन करते हुए टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया 'अनुभव का कोई विकल्प नहीं होता है। जब आपके पास भुवनेश्वर जैसे क्वालिटी और अनुभव वाले गेंदबाज हों, तो उन्हें चुनना स्वाभाविक है। आईपीएल में उनके प्रदर्शन और भारत के लिए उनके द्वारा किए गए प्रदर्शन को देखते हुए, वे न्यूजीलैंड की परिस्थितियों के लिए आदर्श साबित होंगे,"

उन्होंने आगे कहा, "(शमी) ने रेड बॉल और व्हाइट बॉल दोनों गेंदों से अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्हें टेस्ट और वनडे टीमों में वापस बुलाया जा सकता है।"

मोहम्मद शमी ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के तौर पर खेला था। तब से वह लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं और प्रभावी प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इसके बावजूद सेलेक्टर उनके नाम पर विचार नहीं कर रही है। अजीत अगरकर के जाने के बाद एक उम्मीद बनी थी, लेकिन वो भी अब टूटती नजर आ रही है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन वनडे मैचों के लिए भारत की टीम में अंशुल कंबोज, गुरनूर ब्रार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा (फिटनेस के आधार पर) और अर्शदीप सिंह को चुना गया है। वहीं, अंतिम दो वनडे मैचों के लिए कृष्णा और कंबोज की जगह तेज गेंदबाज आकिब नबी और यश ठाकुर को शामिल किया गया है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article