शहर

Punjab News: नशा बेचने का विरोध करना पड़ा भारी, अमृतधारी परिवार पर हमला, 3 घायल, आरोपी फरार

पंजाब के पायल विधानसभा के गांव धमोट में नशा बेचने से रोकने पर पिछले अमृतधारी परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया जिसमें पिता-पुत्रों समेत तीन घायल हुए हैं। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Punjab News: पंजाब के पायल हलके के गांव धमोट में नशा बेचने का विरोध करने पर एक अमृतधारी परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में पिता और उनके दो बेटे घायल हो गए। घायलों की पहचान पवनदीप सिंह, उनके भाई लवप्रीत सिंह और पिता मलकीत सिंह के रूप में हुई है।

तीनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पायल में भर्ती करवाया गया है। पवनदीप सिंह ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग लंबे समय से नशा बेचने का धंधा कर रहे हैं।

देर रात तक गाड़ियों में सवार होकर लोग नशा खरीदने आते रहते हैं

उनके घर के बाहर देर रात तक गाड़ियों में सवार होकर लोग नशा खरीदने आते रहते हैं, जिससे इलाके का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज करवाई थी। पवनदीप सिंह का आरोप है कि नशा बेचने का विरोध करने और पुलिस को शिकायत देने की रंजिश के चलते पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उनके परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

आरोपियों के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज

इस हमले में वह खुद, उनके भाई लवप्रीत सिंह और पिता मलकीत सिंह घायल हो गए। इस घटना की समाजसेवी गुरदीप सिंह काली ने कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों पर हमला करना गंभीर मामला है। थाना पायल में तरविंदर सिंह उर्फ किन्नी, इंद्रजीत सिंह, स्वर्णजीत कौर और दिलप्रीत सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया गया। डीएसपी हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article