क्रिकेट

WI vs IND: IPL में धमाकेदार पारी खेलने वाले युवा बल्लेबाज को विंडीज दौरे के लिए टी20 टीम में नहीं मिली जगह

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 6, 2023, 08:39 AM IST

WI vs IND, Team India T20 squad: वेस्टइंडीज दौरे के लिए बीसीसीआई ने टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले एक युवा बल्लेबाज को शामिल नहीं किया गया है। इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

Image

रिंकू सिंह। (फोटो- IPL/BCCI)

WI vs IND, Team India T20 squad: आईपीएल के 16वें सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले एक युवा बल्लेबाज को बीसीसीआई ने फिर नजरअंदाज किया। हम बात करें रहे हैं कोलकाता नाइटराइडर्स के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह की। आईपीएल 2023 के एक मुकाबले में हार्दिक पंड्या की टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच गेंदों पर बैक टू बैक छक्के जमाकर टीम को जीत दिलाई थी। इसके अलावा वे टॉप विकेटटेकर की लिस्ट में भी शामिल हैं। लेकिन इसके बाद भी उनको वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया है।

IPL में जमकर चला था रिंकू का बल्ला

आईपीएल का 16वां सीजन रिंकू सिंह के लिए शानदार रहा था। उन्होंने लीग के दौरान कई जिताऊ पारी खेली थी। क्रिकेट जानकारों का मानना था कि इस बार युवा बल्लेबाज को टीम में जगह मिल जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रिंकू ने आईपीएल के 14 मैचों 149.52 की स्ट्राइक रेट से कुल 474 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतकीय पारी खेली थी। उनके बल्ले से 31 चौके और 29 छक्के निकले थे।

सीनियर्स को फिर मौका नहीं

वेस्टइंडीज और अमेरिका के संयुक्त मेजबानी में अगले साल यानी 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। इसको ध्यान में रखते हुए युवा बल्लेबाजों को मौका दिया जा रहा है और उनको परखने की कोशिश की जा रही है। वेस्टइंडीज दौरे के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टी20 टीम का ऐलान किया है। इसमें नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली सहित कई सीनिसर्य को आराम दिया गया है।

टीम इंडिया का टी20 स्क्वॉड

हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान, मुकेश कुमार।
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article