LIVE

Duleep Trophy 2023 Semi-Final: वेस्ट जोन की मैच पर हुई पकड़ मजबूत, पहली पारी में मिली बड़ी बढ़त

शेखर झाUpdated Jul 7, 2023, 08:52 IST
Follow on Google News
Duleep Trophy 2023, Duleep Trophy, Live Score

Duleep Trophy 2023 Semi-Final: वेस्ट जोन की मैच पर हुई पकड़ मजबूत, पहली पारी में मिली बड़ी बढ़त

घरेलू क्रिकेट का रोमांचक बस कुछ देर में शुरू हो चुका है। दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में शिवम मावी की कप्तानी वाली टीम सेंट्रल जोन का सामना प्रियांक पांचाल की कप्तानी वाली टीम वेस्ट जोन से हुआ। वेस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।


वेस्ट जोन की प्लेइंग इलेवन
प्रियांक पांचाल (कप्तान), पृथ्वी शॉ, हेत पटेल, सरफराज खान, चेतेश्वर पुजारा, सूर्यकुमार यादव, अतीत सेठ, धर्मेंद्रसिंह जडेजा, चिंतन गजा, अरजान नागवासवाला, युवराज डोडिया।

सेंट्रल जोन की प्लेइंग इलेवन
शिवम मावी (कप्तान), विवेक सिंह, अमनदीप खरे, हिमांशु मंत्री, ध्रुव जुरेल, रिंकू सिंह, उपेन्द्र यादव, सारांश जैन, सौरभ कुमार, आवेश खान ,यश ठाकुर।

JUL 06, 2023 18:01 IST

West Zone vs Central Zone Live Cricket Score: वेस्ट जोन की पकड़ हुई मजबूत

सेंट्रल जोन के खिलाफ वेस्ट जोन की दूसरी पारी में शुरुआत अच्छी रही। टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। टीम ने सेंट्रल जोन के खिलाफ 241 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
JUL 06, 2023 13:38 IST

West Zone vs Central Zone Live Cricket Score: सेंट्रल जोन हुई ऑलआउट

वेस्ट जोन के खिलाफ सेंट्रल जोन की टीम 128 रन पर ऑलआउट हो गई। आईपीएल स्टार रिंकू सिंह और ध्रुव जुरेल का जमकर बल्ला चला। हालांकि, दोनों खिलाड़ी अपने अर्धशतक से चूक गए। जुरेल 46 रन पर, जबकि रिंकू 48 रन पर आउट हो गए।
JUL 06, 2023 13:35 IST

West Zone vs Central Zone Live Cricket Score: सेंट्रल जोन की लड़खड़ाई

सेंट्रल जोन की टीम लड़खड़ा गई है। टीम ने 31.2 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए।
JUL 06, 2023 11:00 IST

West Zone vs Central Zone Live Cricket Score: सेंट्रल जोन की खराब शुरुआत

वेस्ट जोन के खिलाफ सेंट्रल जोन की शुरुआत खराब रही। 50 रन के अंदर टीम के तीन खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए। टीम ने 10.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 49 रन बनाए।
JUL 06, 2023 10:05 IST

West Zone vs Central Zone Live Cricket Score: वेस्ट जोन की टीम हुई ऑलआउट

सेंट्रल जोन के खिलाफ वेस्ट जोन की टीम 92.5 ओवर में ऑलआउट हो गई। मैच के दूसरे दिन 2.5 ओवर का मैच हुआ और सेंट्रल जोन ने बचे दो विकेट लेकर टीम को ऑलआउट कर दी। अतीत सेठ ने वेस्ट जोन के लिए सबसे बड़ी 74 रन की पारी खेली।
JUL 06, 2023 09:55 IST

West Zone vs Central Zone Live Cricket Score: वेस्ट जोन का लगा एक और झटका

दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही वेस्ट जोन को बड़ा झटका लगा। अरजान नागवासवाला लंबी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 34 गेंदों पर महज 6 रन बनाकर आउट हो गए। उनको शिवम मावी ने अपना शिकार बनाया।
JUL 05, 2023 17:10 IST

West Zone vs Central Zone Live Cricket Score: कल फिर यहीं होगी मुलाकात

दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल के पहले दिन का मुकाबला खत्म हुआ। सेंट्रल जोन के खिलाफ वेस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करने हुए 8 विकेट पर 216 रन बनाए। कल यानी गुरुवार को यहीं मुकाबला होगी। आज के लिए धन्यवाद।
JUL 05, 2023 17:06 IST

West Zone vs Central Zone Live Cricket Score: सेंट्रल जोन के सभी गेंदबाजों को मिली सफलता

वेस्ट जोन के खिलाफ सेंट्रल जोन के पांच खिलाड़ियों ने गेंदबाजी की। इस दौरान सभी को सफलता मिली। शिवम मावी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए, जबकि आवेश खान, यश ठाकुर, सौरव कुमार और सारांश जैन को एक- एक सफलता मिली।
JUL 05, 2023 17:05 IST

West Zone vs Central Zone Live Cricket Score: वेस्ट जोन ने पहले दिन बनाए 216 रन

सेंट्रल जोन के खिलाफ वेस्ट जोन ने टॉस जीता। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्ट जोन ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 90 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। चिंतन गजा 13 रन और अरजान नागवासवाला 5 रन बनाकर नाबाद रहे।
JUL 05, 2023 16:34 IST

West Zone vs Central Zone Live Cricket Score: शिवम मावी की गेंद को पढ़ने में नाकाम रहे बल्लेबाज

JUL 05, 2023 16:31 IST

West Zone vs Central Zone Live Cricket Score: अतीत सेठ शतक से चूके

सेंट्रल जोन के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले अतीत सेठ शतक से चूक गए। उन्होंने 57.36 की स्ट्राइक रेट से 9 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। उनको शिवम मावी ने ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट कराया।
JUL 05, 2023 16:23 IST

West Zone vs Central Zone Live Cricket Score: वेस्ट जोन का स्कोर हुआ 200 के पार

सेंट्रल जोन के खिलाफ खराब शुरुआत करने वाली वेस्ट जोन की टीम का स्कोर 200 के पार पहुंच गया है। टीम ने 81.5 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 203 रन बना लिए हैं। अतीत सेठ 74 रन और चिंतन गजा 5 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
JUL 05, 2023 15:43 IST

West Zone vs Central Zone Live Cricket Score: अतीत ने खेली सबसे बड़ी पारी

सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अतीत सेठ ने सेंट्रल जोन के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने अर्धशतक जड़ा। अतीत ने 104 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
JUL 05, 2023 15:15 IST

West Zone vs Central Zone Live Cricket Score: अतीत सेठ ने वेस्ट जोन को संभाला

वेस्ट जोन की लड़खड़ाई टीम को अतीत सेठ ने संभाला। अतीत अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। वे 78 गेंदों पर 5 चौके की मदद से 42 रन बन बल्लेबाजी कर रहे हैं।
JUL 05, 2023 14:02 IST

West Zone vs Central Zone Live Cricket Score: पुजारा भी नहीं दिखा पाए कमाल

वेस्ट जोन की ओर से बल्लेबाजी कर रहे चेतेश्वर पुजारा कमाल नहीं दिखा पाए। वे 27.45 की स्ट्राइक रेट से 102 गेंदों पर 3 चौके की मदद से 28 रन बनाए। इसके बाद शिवम मावी ने उनको अमनदीप खरे के हाथों कैच आउट कराया।
JUL 05, 2023 13:39 IST

West Zone vs Central Zone Live Cricket Score: वेस्ट जोन का स्कोर हुआ 100 के पार

लड़खड़ाई वेस्ट जोन का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। टीम ने 45 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा और अतीत सेठ बल्लेबाजी कर रहे हैं।
JUL 05, 2023 12:38 IST

West Zone vs Central Zone Live Cricket Score: लंच ब्रेक तक वेस्ट जोन का स्कोर

सेंट्रल जोन के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरी वेस्ट जोन ने लंच ब्रेक तक 60 का स्कोर पार कर लिया है। टीम ने 31 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 63 बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 7 रन और हेट पटेल 5 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
JUL 05, 2023 11:49 IST

West Zone vs Central Zone Live Cricket Score: सूर्या के बाद सरफराज भी हुए आउट

वेस्ट जोन के धुरंधर ढेर हो गए हैं। सूर्यकुमार यादव के बाद सफराज खान भी लंबी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 12 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। सेंट्रल जोन के कप्तान और स्टार गेंदबाज शिवम मावी ने सरफराज को अपना शिकार बनाया।
JUL 05, 2023 11:20 IST

West Zone vs Central Zone Live Cricket Score: सूर्या का बल्ला भी रहा शांत

360 डिग्री शॉट के माहिर सूर्यकुमार यादव का बल्ला दलीप ट्रॉफी में शांत रहा। वे टीम के लिए लंबी पारी नहीं खेल पाए। सूर्या ने 13 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 7 रन बनाकर आउट हो गए।
JUL 05, 2023 11:07 IST

West Zone vs Central Zone Live Cricket Score: पुजारा और सूर्या आए क्रीज पर

पृथ्वी शॉ और प्रियांक पंचाल के आउट होने के बाद भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए। दोनों खिलाफ 4-4 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।