क्रिकेट

WI vs BAN 2nd Test Match Pitch Report: वेस्टइंडीज-बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट की पिच और मौसम का हाल

WI vs BAN 2nd Test Pitch Report And Kingston Weather forecast Rain Prediction In Hindi: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश की टीमों के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार से किंग्सटन के सबीना पार्क मैदान पर खेला जाएगा। जानिए सीरीज के दूसरे टेस्ट पांचों दिन कैसा रहेगा सबीना पार्क मैदान की पिच और किंग्सटन के मौसम का हाल?

Image

वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश दूसरा टेस्ट पिच और वेदर रिपोर्ट

WI(West Indies Cricket Team) vs BAN (Bangladesh Cricket team) 2nd Test Pitch Report And Kingston Weather Forecast: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार 30 नवंबर, 2024 को शुरू होगा। सीरीज का दूसरा टेस्ट किंग्सटन के सबीना पार्क मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान वेस्टइंडीज ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे टेस्ट में उसकी नजर बांग्लादेश को पटखनी देकर सीरीज 2-0 के अंतर से अपने नाम करने पर है। हालांकि दोनों ही टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र के फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। बावजूद इसके दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। हालांकि सबीना पार्क में तीन साल लंबे अंतराल के बात किसी टेस्ट मैच का आयोजन किया जा रहा है। आइए जानते हैं मैच के पांचों दिन कैसा रहेगा क्राइस्टचर्च की पिच और मौसम का मैच के पांचों दिन हाल?

दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज की कप्तानी क्रैग ब्रेथवेट (Kraigg Brathwaite) संभाल रहे है वहीं बांग्लादेश की कमान मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) के हाथों में हैं। दोनों टीमों के बीच टेस्ट फॉर्मेट में हेड टू हेड रिकॉर्ड में विंडीज का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 20 टेस्ट मैच खेले गए हैं जिसमें से 14 में विंडीज और 4 में बांग्लादेश की टीम विजयी रही है। जबकि दो मैच बराबरी पर समाप्त हुए हैं। घर पर खेले गए मुकाबलों में 7 में विंडीज और 2 में बांग्लादेश विजयी रहा है। ऐसे में घरेलू परिस्थितियों के लिहाज से भी विंडीज का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट की पिच रिपोर्ट (WI vs BAN 2nd Test Pitch Report)

सबीना पार्क में तीन साल लंबे अंतराल के बाद किसी टेस्ट मैच का आयोजन हो रहा है। मौजूदा साल इस मैदान में अंतरराष्ट्रीय टी20 में बड़े स्कोर देखने को मिले हैं। इस मैदान की पिच पारंपरिक रूप से टेस्ट मैचों में तेज़ गेंदबाज़ों और स्पिनरों दोनों के अच्छी साबित होती रही है। साबित हुआ है।

कैसा रहेगा किग्सटन का मौसम? (Kingston Weather Forecast On 30 November-4 December )

मौसम दूसरे टेस्ट मैच में विलेन की भूमिका निभा सकता है। 20 नवंबर से 4 दिसंबर के बीच किंग्स्टन में बारिश का भी पूर्वानुमान है। मैच के दौरान तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पहले दिन बारिश की संभावना 88 प्रतिशत और दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें दिन 80 प्रतिशत रहने की संभावना है। ऐसे में मैच शायद की बारिश की वजह से पूरा हो सके।

दूसरे टेस्ट के लिए दोनों टीम (WI vs BAN Squad)

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग-11:

क्रैग ब्रेथवेट (कप्तान),माइकेल लुइस, केसी कार्टी, एलिक अथानाज़े, कोवेम हॉज, जस्टिन ग्रीव्स, जोशुआ डिसिल्वा (विकेट कीपर), केमार रोच,अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स, शमर जोसेफ।

बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग-11:

महमूदुल हसन जॉय/शादमान इस्लाम,जाकिर हसन/महिदुल इस्लाम, मोमिनुल हक,शहादत हुसैन, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), 6 लिटन दास (विकेटकीपर), जाकिर अली, ताइजुल इस्लाम, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम/नाहिद राणा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article