Vaibhav Suryavanshi International Debut: क्रिकेट जगत में इन दिनों सिर्फ एक ही खिलाड़ी की चर्चा है और वो हैं बिहार के समस्तीपुर स्थित ताजपुर गांव में जन्मे वैभव सूर्यवंशी। पिछले साल 14 वर्ष की उम्र में आईपीएल डेब्यू किया और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ दूसरा सबसे तेज शतक भी लगा दिया। हालांकि उस सीजन में उन्हें कुछ ही मैच खेलने को मिले थे। फिर उन्हें आईपीएल 2026 में सभी मैचों में खेलने का मौका मिला तो अब 15 साल के हो चुके इस बल्लेबाज ने इतने रिकॉर्ड तोड़े कि दुनिया देखती रह गई। एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड से लेकर टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड। ओरेंज कैप हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने और बेशक राजस्थान की टीम फाइनल में नहीं पहुंची लेकिन सभी प्रमुख अवॉर्ड वैभव के खाते में ही गए।
देश के लिए कब खेलेंगेः वैभव सूर्यवंशी वैसे तो अंडर-19 क्रिकेट में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और वहां भी कई रिकॉर्ड्स बनाने के साथ-साथ अंडर-19 विश्व कप फाइनल में ऐतिहासिक पारी से भारत को चैंपियन भी बनाया। सभी के मन में सवाल है कि वो अब सीनियर टीम इंडिया में कब खेलेंगे। फिलहाल उन्होंने इंडिया-ए टीम में जगह दे दी गई है और जल्द ही वो एक्शन में नजर आएंगे। दूसरी तरफ भारतीय टी20 टीम में भी फेरबदल की बातें चल रही हैं, ऐसे में बड़ी बात नहीं है कि भारत कि आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 टीम में वैभव को फास्ट्रैक करके टीम में शामिल कर लिया जाए।

वैभव सूर्यवंशी सबसे युवा भारतीय टी20 खिलाड़ी बनेंगे क्या?
तो क्या टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे वैभव?
अगर वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टी20 टीम में मौका मिल जाता है और वो टीम इंडिया की नीली जर्सी में मैदान पर उतरते हैं तो क्या वो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। जवाब है नहीं, वो अब ये वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं बना सकते। आगे जानते हैं इसकी वजह।

कौन है मारियन गेरासिम?
रोमानिया के मारियन गेरासिम के नाम है वर्ल्ड रिकॉर्ड
दरअसल, रोमानिया के मारियन गेरासिम के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2020 में बुलगेरिया के खिलाफ टी20 मैच में 14 वर्ष 16 दिन की आयु में डेब्यू किया था। अब वैभव 15 साल के हो चुके हैं इसलिए ये वर्ल्ड रिकॉर्ड उनके हाथ से निकल चुका है।

वैभव के पास दो रास्ते और हैं
अब यहां भी है एक पेंच
बेशक मारियन गेरासिम के नाम सबसे कम उम्र में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है, लेकिन पेंच ये है कि मारियन के देश रोमानियो को आईसीसी के फुल मेम्बर देश की मान्यता प्राप्त नहीं है। ऐसे में वैभव के पास दूसरे रास्ते से दो बड़े रिकॉर्ड बनाने के रास्ते खुलेंगे।

करामाती राशिद का रिकॉर्ड टूटेगा
राशिद खान का रिकॉर्ड तोड़ेंगे वैभव
आईसीसी फुल मेम्बर देशों की टीमों में जिस खिलाड़ी के नाम सबसे कम उम्र में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है, वो हैं अफगानिस्तान के राशिद खान, जिन्होंने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 17 वर्ष 36 दिन की उम्र में टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करके रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वैभव अगर अगले दो साल के अंदर भी भारतीय टी20 टीम में आ गए तो प्रमुख क्रिकेट टीमों में वो सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बनने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

इनका रिकॉर्ड तो तोड़ ही देंगे वैभव सूर्यवंशी
भारतीय क्रिकेट में वैभव किसका रिकॉर्ड तोड़ेंगे?
भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र में टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर, जिन्होंने 18 वर्ष 80 दिन की उम्र में साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में करियर का आगाज करके भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वैभव सिर्फ 15 साल के हैं और वो वॉशिंगटन का रिकॉर्ड आसानी से तोड़कर ये भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम कर सकेंगे।

महान सचिन का रिकॉर्ड भी टूटेगा (ICC)
सचिन तेंदुलकर का अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड भी टूटेगा
वैभव को एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया है और जैसा कि चर्चा चल रही है कि वैभव को जल्द ही भारतीय टी20 टीम में शामिल किया जाएगा। ऐसी स्थिति में वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के सबसे युवा खिलाड़ी बनेंगे और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे जिन्होंने 16 साल की उम्र में 1989 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था।
