न्यूजीलैंड ने फिन ऐलन की 33 गेंद में आतिशी शतकीय पारी बदौलत दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट के अंतर से मात देकर टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है। साल 2024 की सेमीफाइनलिस्ट दक्षिण अफ्रीका ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 169 रन का स्कोर खड़ा किया। मार्को यानसेन ने 55(30) रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद जीत के लिए मिले 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आतिशी बल्लेबाजी की और 12.5 ओवर में लक्ष्य को एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। फिन ऐलन ने 33 गेंद में 100 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 8 छक्के जड़े। वहीं टिम सीफर्ट ने 58(33) रन बनाए। वहीं रचिन रवींद्र 13(11) रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की 8 मार्च, 2025 को फाइनल में न्यूजीलैंड की भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगी। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।
न्यूजीलैंड ने जीता टॉस:
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कीवी टीम ने अपनी एकादश में एक और दक्षिण अफ्रीका ने तीन बदलाव किए।
खराब रही दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए पारी की शुरुआत करने क्विंटन डिकॉक और एडेन मार्करम की जोड़ी उतरी। दोनों की साझेदारी दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर टूट गई। क्विंटन डिकॉक कोल मैक्कॉन्की की गेंद पर लॉकी फर्ग्युसन के हाथों कैच दे बैठे। उन्होंने 10(8) रन बनाए। इसके बाद अगली ही गेंद पर बल्लेबाजी करने आए रियान रिकल्टन प्वाइंट पर फिन ऐलन के हाथों लपके गए। वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। कोल मैक्कॉन्की ने पहले ओर में 9 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
दोहरे झटकों से मार्करम और ब्रेविस ने उबारा
14 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम बैकफुट में नजर आने लगी। एडेन मार्करम का साथ देने के लिए पिच पर डेवाल्ड ब्रेविस थे। दोनों ने टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन रनों की रफ्तार इस कोशिश में मंद पड़ गई। ऐसे में पॉवरप्ले में दक्षिण अफ्रीकी टीम 2 विकेट खोकर 48 रन बना सकी। इसके बाद दोनों टीम को 50 रन के पार 6.4 ओवर में पहुंचाने में सफल रहे। लेकिन इसके बाद ये साझेदारी 55 के स्कोर पर आठवें ओवर में टूट गई। कप्तान मार्करम जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और 18(20) रन बनाकर रचिन रवींद्र की गेंद पर डेरिल मिचेल के हाथों लपके गए।
77 रन पर दक्षिण अफ्रीका ने गंवाया 5 विकेट
मार्करम के आउट होने के बाद टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी डेविड मिलर ब्रेविस का साथ देने आए। दोनों टीम को 77 रन तक ले गए लेकिन 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिलर रवींद्र जडेजा की गेंद पर डेरिल मिचेल के हाथों लपके गए। इसके दो गेंद बाद ब्रेविस भी 34(27) रन बनाकर जिमी नीशम का शिकार बने। 77 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी।
यानसेन और स्टब्स बने संकटमोचक
मुश्किल स्थिति में दिख रही दक्षिण अफ्रीका टीम की पारी को मार्को यानसेन और टिस्टन स्टब्स ने संभाला। दोनों ने इसके बाद और कोई विकेट नहीं गिरने दिया और टीम को 13.5 ओवर में 100 रन के पार पहुंचाया। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी 40 गेंद में पूरी हो गई। दोनों टीम को 18 ओवर में 150 रन के सम्मानजनक स्कोर के पार पहुंचाने में सफल रहे। इसके बाद अगली ही गेंद पर ये साझेदारी टूट गई। स्टब्स ने 29(24) रन बनाकर लॉकी फर्ग्युसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और एक छक्का जड़ा।
दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 169 रन
फर्ग्युसन के आउट होने के बाद यानसेन ने अपना अर्धशतक 27 गेंद में पूरा किया और टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले जाने की कोशिश करनमे लगे। 19 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 163 रन 6 विकेट पर बना लिए थे। लेकिन अंतिम ओवर में दूसरे छोर पर खड़े यानसेन को स्ट्राइक नहीं मिली और मैट हेनरी ने दो विकेट चटकाकर दक्षिण अफ्रीका की मुश्किलें बढ़ा दीं। अंतिम ओवर में हेनरी ने 6 रन देकर 2 विकेट लिए और दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बना सकी। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 2-2 विकेट मैट हेनरी, कोल मैक्कॉन्की और रचिन रवींद्र ने लिए। वहीं एक-एक सफलता लॉकी फर्ग्युसन और जिमी नीशम को मिली।
ऐलन और सीफर्ट ने पहुंचाया 50 के पार
जीत के लिए 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को फिन ऐलन और टिम सीफर्ट की जोड़ी ने आतिशी शुरुआत दी। दोनों ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए टीम को 4.1 ओवर में 50 रन के पार पहुंचाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए। दोनों ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए पॉवरप्ले के अंत में टीम को बगैर किसी नुकसान के 84 रन तक पहुंचा दिया।
सीफर्ट ने जड़ा आतिशी अर्धशतक
पॉवरप्ले के खत्म होने के बाद भी दोनों का बल्ला नहीं रुका। सीफर्ट ने 28 गेंद में अपना अर्धशतक 6 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा किया। इसके बाद न्यूजीलैंड ने 7.5 ओवर में 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया। इसके बाद फिन ऐलन ने 19 गेंद में अपना अर्धशतक 6 चौके और तीन छक्के की मदद से पूरा कर लिया। 117 के स्कोर पर ऐलन और सीफर्ट की साझेदारी टूट गई। सीफर्ट को कगिसो रबाडा ने दसवें ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड कर दिया।
सीफर्ट ने दिलाई रिकॉर्डतोड़ जीत
सीफर्ट के आउट होने के बाद ऐलन का साथ देने रचिन रवींद्र आए और दूसरे छोर पर दर्शक की तरह खड़े हो गए। बाकी का काम उन्होंने आतिशी अंदाज में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों की बखिया उधेड़ते हुए कर दिया। 13वें ओवर में मार्को यानसेन की गेंद पर पांच गेंद में 24 रन(4,4,6,6, 4) बटोरकर अपना शतक 33 गेंद में 10 चौके और 8 छक्के की मदद से पूरा किया और न्यूजीलैंड को 9 विकेट से धमाकेदार जीत दिलाकर फाइनल में पहुंचा दिया। फिन ऐलन ने अपने नाम टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड कर लिया। ऐलन ने इस मामले में क्रिस गेल का 2016 में बनाया रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने 47 गेंद में शतक जड़ा था।
प्लेयर ऑफ द मैच:
33 गेंद में आतिशी शतक जड़ने वाले टिम सीफर्ट को न्यूजीलैंड की धमाकेदार जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
