क्रिकेट

Who Won Yesterday Cricket Match (08 April, 2026): कल का मैच कौन जीता? गुजरात ने रोका दिल्ली का विजय रथ, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

who Won Yesterday IPL Match 08 April 2026, DC vs GT, kal ka match kaun jeeta: दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 14वें मैच में गुजरात टाइटन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से मात दी। दिल्ली आखिरी ओवर में 13 रन नहीं बना सका।

Image

कल का मैच कौन जीता।

who Won Yesterday IPL Match 07 April 2026, DC vs GT, kal ka match kaun jeeta: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटन्स ने आखिरकार अपनी पहली जीत दर्ज की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात ने दिल्ली को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से मात दी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए थे। इसके जवाब में दिल्ली 209 रन ही बना सकी। आखिरी गेंद पर दिल्ली को जीत के दो रन चाहिए था लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए गुजरात को पहली जीत दिला दी। केएल राहुल ने 92 रन की पारी खेली।

दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने मंगलवार को हुई बारिश और बादलों को देखते हुए टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मांसपेशी में ऐंठन से उबरकर वापसी करने वाले शुभमन गिल ने साई सुदर्शन के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली। गुजरात के भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने अच्छी शुरूआत की और पहली ही गेंद पर मुकेश कुमार को स्ट्रेट चौका लगाया। वहीं, अगले ओवर की पहली गेंद पर एनगिडि को कवर में चौका लगाकर अपने तेवर जाहिर किये।

बटलर-गिल ने संभाली पारी

हालांकि, सुदर्शन अगले ओवर में मुकेश की गेंद पर बोल्ड हो गए और 19 के स्कोर पर गुजरात ने पहला विकेट गंवा दिया। साई सुदर्शन ने 12 रन की पारी खेली। इसके बाद से जोस बटलर ने अपने पुराने फॉर्म की झलक देते हुए गुजरात की रनगति को अपने आकर्षक स्ट्रोक्स से आगे बढाना जारी रखा। उन्होंने मुकेश का स्वागत स्ट्रेट में छक्का लगाकर किया। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल चौथे ओवर में खुद गेंदबाजी के लिये आये लेकिन पहली गेंद पर बटलर ने चौका लगाया और अगली गेंद को लांग आन सीमारेखा के पार पहुंचा दिया।

अर्धशतक बनाकर आउट हुए बटलर

अक्षर के पहले ओवर में 13 रन बने। बटलर ने पांचवें ओवर में मुकेश को खासी नसीहत देते हुए तीन छक्के और एक चौके के साथ 23 रन निकाले। स्ट्रेट और लांग आन में छक्के के साथ उन्होंने गुजरात के 50 रन 4.2 ओवर में पूरे किये। पावरप्ले के छह ओवर में गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 68 रन था। इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने 24 गेंद पक अपना अर्धशतक पूरा किया, जिसमें तीन चौके और पांच छक्के शामिल थे।

कुलदीप ने तोड़ी साझेदारी

इस साझेदारी को खतरनाक होती देख अक्षर ने अपने सबसे होनहार गेंदबाज कुलदीप यादव को गेंद सौंपी और उन्होंने कप्तान को निराश नहीं किया। कलाई के इस स्पिनर की नीची गेंद पर बटलर (27 गेंद में 52 रन ) चकमा खाकर बोल्ड हो गए। गुजरात के बल्लेबाज सातवें से दसवें ओवर के बीच 33 रन ही बना सके और एक विकेट भी गंवाया। दस ओवर के बाद गुजरात का स्कोर दो विकेट पर 101 रन था।

गिल और सुंदर ने की शतकीय साझेदारी

दिल्ली के लिये 12वां ओवर भी काफी महंगा साबित हुआ, जिसमें 23 रन बने। गिल ने 15वें ओवर में एनगिडि को डीप स्क्वेयर लेग में चौका लगातर अपना अर्धशतक पूरा किया। कुलदीप 17वें ओवर में फिर गेंदबाजी के लिये आये जिन्होंने पहली गेंद लेग स्टम्प के बाहर शॉर्ट डाली जिस पर गिल ने जबर्दस्त पुल शॉट खेलकर शॉर्ट फाइन लेग के ऊपर छक्का लगाने के बाद चौथी गेंद पर अपनी पारी का पांचवां छक्का जड़ा। इस बीच गिल और सुंदर ने तीसरे विकेट के लिये 56 गेंद में 100 रन की साझेदारी पूरी कर ली।

सुंदर ने जड़ा अर्धशतक

गिल की पारी का अंत एनगिडी ने किया जब गुजरात का स्कोर 183 रन था। वह ऑफ स्टम्प से बाहर जाती फुल लैंग्थ गेंद पर मिड आफ में नीतिश राणा को कैच दे बैठे। गिल और सुंदर के बीच 104 रन की साझेदारी हुई। सुंदर ने नटराजन को 19वें ओवर में स्क्वेयर लेग के ऊपर छक्का लगाकर आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। लेकिन आखिरी ओवर में वह मुकेश की गेंद पर राणा को कैच देकर लौटे। उन्होंने 31 गेंद की पारी में छह चौके और दो छक्के लगाये और 55 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली की तरफ से मुकेश कुमार ने दो विकेट चटकाए।

दिल्ली ने की ठोस शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने दमदार शुरुआत की। पथुम निसांका और केएल राहुल ने टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाई। अपनी फॉर्म तलाश रहे केएल राहुल ने जल्दबाजी नहीं दिखाई। पथुम निसांका और राहुल के बीच पहले विकेट के लिए 8.1 ओवर में 76 रन जोडे। इस साझेदारी को प्रसिद्ध कृष्णा ने तोड़ी। कृष्णा ने निसांका को 41 के स्कोर पर आउट किया।

राशिद खान ने दिए दोहरे झटके

दूसरे छोर राहुल ने तेज खेलते हुए 29 बॉल पर अपनी फिफ्टी पूरी की। हालांकि, इसके बाद राशिद खान की स्पिन का जादू चला। राशिद ने पहले नीतीश राणा (5) और दो मैच में दिल्ली के लिए मैच विनर रहे समीर रिजवी को (0) आउट कर दिल्ली को दोहरा झटका दिया। एक ओवर में दो बल्लेबाजों के आउट होने के चलते दिल्ली के लिए चेज थोड़ा मुश्किल हो गई।

शतक से चूके केएल राहुल

हालांकि, राहुल अभी भी क्रीज पर बने हुए थे। दूसरे छोर से विकेट गिर रहे थे। राशिद ने अक्षर पटेल को आउट कर दिल्ली के लिए मुश्किलें बढ़ा दीं। वहीं, नाजुक मोड़ पर सिराज ने 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल को 92 के स्कोर पर आउट कर गुजरात को वापसी का मौका दिया। केएल राहुल ने 52 गेंद पर 11 चौके और चार छक्के जड़े। ट्रिस्टन स्टब्स रन आउट हुए।

19वें ओवर में बने 23 रन

दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी 12 गेंद पर 35 रन की जरूरत थी। 19वां ओवर करने आए सिराज के ओवर में डेविड मिलर और विप्रज निगम ने अपने हाथ खोले। मिलर ने दो छक्के और एक चौका जड़ा। विप्रज ने भी एक चौका जड़ा। 19वें ओवर में कुल 23 रन बने। अब आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे।

1 रन से जीता गुजरात

20वां ओवर करने की जिम्मेदारी प्रसिद्ध कृष्णा को मिली। पहली गेंद पर विप्रज निगम ने चौका जड़ा। दूसरी गेंद पर विप्रज कैच आउट हुए। विप्रज 7 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए। तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने सिंगल लेकर डेविड मिलर को स्ट्राइक पर दे दिया। चौथी गेंद पर मिलर ने 104 मीटर का लंबा सिक्स मारा। पांचवीं गेंद पर मिलर ने रन नहीं लिया। आखिरी गेंद पर कुलदीप रन आउट हो गए और गुजरात टाइटन्स ने एक रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। डेविड मिलर 20 गेंद पर 41 रन बनाकर नाबाद रहे।

गुजरात की दमदार गेंदबाजी

गुजरात की तरफ से राशिद खान ने सर्वाधिक विकेट लिए। राशिद ने चार ओवर में 17 रन देक तीन विकेट चटकाए। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट चटकाए। सिराज के नाम एक विकेट रही।

प्लेयर ऑफ द मैचः

राशिद खान को उनकी उम्दा गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें Rr vs Mi Live Score छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Umesh Kumar
उमेश कुमार author

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें