क्रिकेट

IND Vs NZ 4th T20 Toss LIVE: भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 आज, जानिए किसने जीता टॉस और कैसी है प्लेइंग-11

IND Vs NZ 4th T20 Toss LIVE, India Vs New Zealand Timing Today Match (भारत बनाम न्यूजीलैंड आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 October 2026: आज 5 टी20 मैचों की सीरीज में भारत और मेजबान न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच खेला जा रहा है। भारत पहले ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है। आज के मैच में टॉस कौन जीता और कैसी है प्लेइंग-11, जानने के लिए यहां जुड़िए।

Image

भारत-न्यूजीलैंड चौथे टी20 मैच का टॉस कौन जीता, कैसी है प्लेइंग-11

KEY HIGHLIGHTS
  • न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज 2026
  • आज न्यूजीलैंड और टीम इंडिया के बीच चौथा टी20 मुकाबला
  • भारतीय टीम के पास सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त

IND Vs NZ 4th T20 Toss Update: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और मेहमान टीम इंडिया के बीच आज (30 October 2026) पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टी20 टीम ने सीरीज के शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है, जिससे ट्रॉफी पहले ही टीम इंडिया के कब्जे में आ चुकी है। अब भारतीय टीम की नजरें अगले दो मैच जीतकर सीरीज क्लीन स्वीप करने पर होगी। वहीं, मेजबान न्यूजीलैंड टीम किसी भी तरह आखिरी के दो मैच जीतकर स्थानीय क्रिकेट फैंस को कुछ राहत देने की कोशिश करना चाहेंगे। यहां हम जानेंगे आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा, कौन जीता आज का टॉस और कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11।

कितने बजे शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला? (IND vs NZ 4th T20 Match Timing)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का चौथा टी20 मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा।

कितने बजे होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले का टॉस? (IND vs NZ 4th T20 Match Toss Timing)

इंडिया-न्यूजीलैंड चौथे टी20 मुकाबले का टॉस दोपहर 12.00 बजे होगा। ये मैच ऑकलैंड के ईडेन पार्क में आयोजित किया जा रहा है।

भारत-न्यूजीलैंड चौथे टी20 मुकाबले में किसने जीता टॉस? (Who Won IND vs NZ Today Match Toss)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और मेहमान भारतीय क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे टी20 सीरीज के चौथे टी20 मैच में भारत ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज दोनों टीमों की प्लेइंग-11

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर।

भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव।

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज की दोनों टीमें

भारतीय टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, नमन धीर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, कुमार कुशाग्र, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी।

न्यूजीलैंड की टी20 टीम: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रैसवेल, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, एडम मिल्ने, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, ब्लेयर टिकनर और मैट फिशर।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article