KKR vs RR, Who Won Yesterday IPL Match, कल का मैच कौन जीता?: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 31वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकेट से हरा दिया। मैच काफी रोमांचक था। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 223 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें सुनील नरेन के शतक ने खास भूमिका निभाई। इसके जवाब में उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। राजस्थान के लिए मैच विनर जोस बटलर रहे जिन्होंने शतकीय पारी खेलकर केकेआर के जबड़े से जीत छीन ली।
राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
कोलकाता की दमदार शुरुआत
मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 6 ओवर में 56 रन बनाए। इस दौरान टीम ने फिल सॉल्ट के रुप में एक विकेट भी गंवाया। सॉल्ट को आवेश खान ने अपना शिकार बनाया। कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से सुनील नरेन और अर्शिन रघुवंशी ने शानदार पारी खेली।
सुनील नरेन ने खेली शतकीय पारी
सुनील नरेन ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ दिया है। नरेन ने अपनी पारी में चौको-छक्कों की बरसात कर दी है। सुनील नरेन ने केवल 49 गेंदो पर ही अपना शतक पूरा कर दिया। ये केकेआर का संयुक्त रुप से सबसे तेज शतक है। इस लिस्ट में उन्होंने वेंकटेश अय्यर की बराबरी कर ली है जिन्होंने 2021 में 49 गेंदो पर सेंचुरी पूरी की थी।
आंद्रे रसेल नहीं कर सके कमाल
कोलकाता नाइट राइडर्स के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल इस मैच में कुछ भी कमाल नहीं कर पाए। रसेल 10 गेंदों पर केवल 13 रन बना पाए उन्हें आवेश खान ने अपना शिकार बनाया।
राजस्थान रॉयल्स की विस्फोटक शुरुआत
224 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने शानदार शुरुआत की। टीम ने पहले 6 ओवर में ही 76 रन बना दिए। हालांकि इस दौरान टीम को 2 बड़े झटके भी लग गए। टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल एक बार फिर से नाकाम रहे और आसानी से आउट हो गए। वहीं संजू सैमसन भी अच्छी शुरुआत के बाद चलते बने।
रियान पराग ने खेली शानदार पारी
मैच में रियान पराग ने एक बार फिर से अपनी बल्लेबाजी से सभी को इंप्रेस किया। पराग ने केवल 14 गेंदो पर ही 34 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि वे हर्षित राणा के शिकार बन गए।
नरेन ने गेंदबाजी में भी किया कमाल
मैच में बल्लेबाजी के हीरो रहे सुनील नरेन ने गेंदबाजी में भी जमकर कमाल किया। उन्होंने 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके और मैच को एक समय के लिए केकेआर की ओर खींच लिया।
पॉवेल ने डाला बेहतरीन इम्पैक्ट
राजस्थान रॉयल्स के लिए 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए पॉवेल ने केवल 13 गेंदों पर 26 रन बना दिए और मैच को टीम की ओर पलट के रख दिया। उन्होंने केकेआर के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की।
जोस बटलर बने मैच विनर
जोस बटलर ने इस मैच में केवल 60 गेंदों पर 107 रन बनाए। ये उनका आईपीएल 2024 का दूसरा शतक है। उनके इस शतक की बदौलत ही राजस्थान रॉयल्स ने इस रोमांचक मैच को अंतिम ओवर में जीत लिया। मैच में आखिरी ओेवर में 9 रनों की जरूरत थी और बटलर ने एक छक्का और अंतिम बॉल पर चौका जड़ मैच केकेआर के हाथों से छीन लिया।
प्लेयर ऑफ द मैच: जोस बटलर
