क्रिकेट

Who Won Yesterday IPL Match 05 May 2025, SRH vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला चढ़ा बारिश की भेंट,देखें मैच हाइलाइट्स और सभी डिटेल्स

Who Won Yesterday IPL Match 05 May 2025, SRH vs DC, kal ka match kaun jeeta: सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटने के लिए मजबूर होना पड़ा। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

Image

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, कल का मैच कौन जीता

Who Won Yesterday IPL Match 05 May 2025, SRH vs DC, kal ka match kaun jeeta: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ने के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सोमवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग के प्ले ऑफ में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो गई। दोनों टीम को इस मैच से एक-एक अंक मिला जिससे दिल्ली के 11 मैच में 13 अंक हो गए हैं और टीम पांचवें स्थान पर बनी हुई है। सनराइजर्स की टीम 11 मैच में सात अंक के साथ आठवें स्थान पर है लेकिन अब अधिकतम 13 अंक जुटा सकती है जबकि पहले ही चार टीम 14 या इससे अधिक अंक हासिल कर चुकी हैं। सनराइजर्स की टीम प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली तीसरी टीम है। राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स भी पहले ही प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुके हैं।

दूसरी पारी में नहीं फेंकी जा सकी एक भी गेंद

सनराइजर्स ने कप्तान पैट कमिंस (19 रन पर तीन विकेट) की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट पर 133 रन के स्कोर पर रोक दिया। पारी के ब्रेक के दौरान हालांकि तेज बारिश शुरू हो गई और मैच दोबारा शुरू नहीं हो पाया। कमिंस की धारदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली ने 29 रन तक पांच विकेट गंवा दिए थे लेकिन टीम ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 41, 36 गेंद, चार चौके) और आशुतोष शर्मा (41 रन, 26 गेंद, तीन छक्के, दो चौके) की उपयोगी पारियों और दोनों के बीच सातवें विकेट की 66 रन की साझेदारी की सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। जयदेव उनादकट ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 13 रन देकर एक विकेट चटकाया। ईशान मलिंगा (28 रन पर एक विकेट) और हर्षल पटेल (36 रन पर एक विकेट) ने भी एक-एक विकेट हासिल किया।

पैट कमिंस ने किया दिल्ली का हाल बेहाल

कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और फिर टीम को शानदार शुरुआत दिलाते हुए 15 रन तक ही दोनों सलामी बल्लेबाजों करुण नायर (00) और फाफ डुप्लेसी (03) तथा अभिषेक पोरेल (08) को पवेलियन भेज दिया। कमिंस ने मैच की पहली ही गेंद पर नायर को विकेटकीपर इशान किशन के हाथों कैच कराया। सनराइजर्स के कप्तान के अगले ओवर में डु प्लेसी भी इशान को कैच दे बैठे। अच्छी फॉर्म में चल रहे पोरेल ने कमिंस पर चौका जड़ा लेकिन फिर उन्हीं की गेंद पर इशान के हाथों लपके गए।

नहीं चला अक्षर और कएल राहुल का बल्ला

दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल (06) ने कमिंस पर चौके से खाता खोला लेकिन हर्षल पटेल की गेंद को मिड ऑफ पर सनराइजर्स के कप्तान के हाथों में खेल गए।दिल्ली की टीम पावर प्ले में चार विकेट पर 26 रन ही बना सकी। मौजूदा सत्र में दिल्ली के सबसे सफल बल्लेबाज लोकेश राहुल भी सिर्फ 10 रन बनाने के बाद जयदेव उनादकट की गेंद पर विकेटकीपर को कैच दे बैठे जिससे टीम का स्कोर पांच विकेट पर 29 रन हो गया। विपराज निगम ने 10वें ओवर में जीशान अंसारी पर मैच का पहला छक्का जड़ा और फिर इसी ओवर में चौका भी मारा। दिल्ली के रनों का अर्धशतक 11वें ओवर में पूरा हुआ।

स्टब्स और आशुतोष ने पहुंचाया 100 रन के पार

विपराज हालांकि इसके बाद स्टब्स के साथ गलतफहमी का शिकार होकर रन आउट हो गए। स्टब्स ने अंसारी की गेंद पर शॉट खेला और एक रन पूरा करने के बाद दूसरे रन के लिए दौड़ पड़े। विपराज हालांकि रन के इच्छुक नहीं थे और दोनों बल्लेबाज एक ही छोर पर पहुंच गए जिसके बाद विपराज ने अपने विकेट का बलिदान दिया और गेंदबाजी छोर पर रन आउट हो गए। उन्होंने 18 रन बनाए। आशुतोष ने आते ही अंसारी पर दो छक्के लगाए और फिर हर्षल पर लगातार दो चौकों के साथ 17वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। स्टब्स ने 18वें ओवर में ईशान मलिंगा पर दो चौके मारे। आशुतोष ने अगले ओवर में हर्षल पर छक्का जड़ा लेकिन अंतिम ओवर में मलिंगा का शिकार बने।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article