क्रिकेट

वनडे वर्ल्ड कप से पहले कितने मैच खेलेगी टीम इंडिया, एशिया कप होगा आखिरी

वनडे वर्ल्ड कप का कार्यक्रम एक अक्टूबर को आने वाला है। इससे पहले सभी टीमों ने कमर कस ली है। चलिए जानते हैं कि वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को कितने ODI मैच खेलने हैं।

Image

शुभमन गिल और रोहित शर्मा (साभार-X)

वनडे वर्ल्ड कप 2027 तीन देशों साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की मेजबानी में खेला जाएगा। इसको लेकर सभी टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय टीम वर्तमान में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज खेल रही है। वर्ल्ड कप से पहले खिलाड़ियों का ऑडिशन जारी है। सबसे ज्यादा सस्पेंस रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को लेकर है। रोहित को लेकर स्थिति साफ नहीं है जबकि हार्दिक पांड्या लंबे वक्त से बिना खेले इंजरी का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि टीम इंडिया के पास कितने मैच का समय है कि वह अपने परफेक्ट 15 तैयार कर सके।

वर्ल्ड कप से पहले कितने मैच खेलेगा भारत

वेस्टइंडीज के खिलाफ बाकी बचे दो वनडे को जोड़ लिया जाए तो वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारत के पास केवल 13 मुकाबले बचे हैं जहां वो खुद को आजमा सकती है। वनडे वर्ल्ड कप 2027 से ठीक पहले टीम इंडिया को एशिया कप 2027 खेलना है। वनडे वर्ल्ड के मद्देनजर इस बार का एशिया कप फिफ्टी ओवर फॉर्मेट में ही होगा।

भारत को करना है न्यूजीलैंड का दौरा

वेस्टइंडीज के खिलाफ बाकी बचे दो वनडे खेलने के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी। न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया 5 मैच की वनडे सीरीज खेलेगी। ये सीरीज 4 नवंबर से 15 नवंबर के बीच खेली जाएगी। हालांकि, इस दौरे पर दो टेस्ट मैच और 5 टी20 मैच की सीरीज भी खेली जानी है।

घर पर श्रीलंका और जिम्बाब्वे सीरीज

इसके बाद टीम इंडिया पहले श्रीलंका और फिर जिम्बाब्वे के खिलाफ 3-3 मैच की घरेलू वनडे सीरीज खेलेगी। श्रीलंका के खिलाफ उसे 13 दिसंबर से 19 दिसंबर के बीच खेलना है जबकि नए साल यानी जनवरी 2027 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है। ये सीरीज 3-9 जनवरी के बीच खेली जाएगी। वर्ल्ड कप 2027 से पहले टीम इंडिया को एशिया कप खेलना है। एशिया कप में टीम इंडिया कितने मैच खेलेगी ये डिसाइडेड नहीं है। पिछली बार जब टीम 2025 एशिया कप में उतरी थी तो फाइनल को मिलाकर उसने 7 मैच खेले थे। हालांकि, ये टी20 फॉर्मेट में खेला गया था। यही कारण है कि इस टूर्नामेंट के मैच बाकी बचे मैचों में शामिल नहीं किया गया है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article