PBKS vs DC T20 Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 55वां मैच आज पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच धर्मशाला के HPCA स्टेडियम पर खेला जा रहा है। पंजाब की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल (Axar Patel) संभाल रहे हैं। पंजाब किंग्स का यह सीजन का 11वां मुकाबला है। इससे पहले खेले गए 10 मुकाबलों में से पंजाब को 6 मैचों में जीत मिली है और 4 मुकाबलों में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स का अबतक सीजन में प्रदर्शन खराब रहा है। अबतक खेले 11 मैचों में से 4 में उसे जीत मिली है और 7 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। यह मुकाबला अंक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज पंजाब और आठवें नंबर पर तैनात दिल्ली कैपिटल्स के बीच है। इस मुकाबले में जानिए सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला?
कब शुरू होगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का 55वां मैच (PBKS vs DC Match Timing)
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का 55वां मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच का टॉस (PBKS vs DC Match Toss Timing)
कोलकाता नाईट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जाने वाले मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा।
कौन जीता पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आज के मैच का टॉस (Who Won Today PBKS vs DC Match Toss)
इस मुकाबले का टॉस दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता और पंजाब को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आज के मैच की प्लेइंग-11 (PBKS vs DC Playing 11)
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11:
केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (सी), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, औकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी
पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11:
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, बेन द्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
ऐसी है आईपीएल 2026 में पंजाब और दिल्ली की टीम (Punjab Kings and Delhi Capitals Squads In IPL 2026)
पंजाब किंग्स की आईपीएल 2026 की टीम (Punjab Kings Full Squads):
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, निहाल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्युसन, हरप्रीत बरार, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, प्रवीण दुबे, पायला अविनाश और विशाल निषाद।
दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2026 की टीम (Delhi Capitals Full Squads):
अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, लोकेश राहुल, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, दुष्मंता चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, आकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, पृथ्वी साव, काइल जेमिसन, अजय जाधव मंडल, माधव तिवारी, साहिल पारख, करुण नायर, टी नटराजन।
