क्रिकेट

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ गिल के नेतृत्व में उतरेगी टीम इंडिया की युवा ब्रिगेड, यहां देखें आज कौन जीतेगा

Aaj ka match kaun jitega IND vs ZIM: भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का आगाज शनिवार से हरारे स्पोर्ट्स क्लब हरारे में होने जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और रियान पराग की बैटिंग पर सबकी नजर होगी जो इस मैच में डेब्यू कर सकते हैं।

Image

भारत बनाम जिम्बाब्वे (साभार-ंX)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मुकाबला
  • जानें क्या है आज के मैच का विन प्रीडिक्शन
  • अभिषेक शर्मा और रियान पराग की डेब्यू तय

IND vs ZIM, Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Aaj ka match kaun jitega: जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज का आगाज शनिवार से होने जा रहा है। पहला टी20 मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्ल्ब हरारे में खेला जाएगा। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद यह टीम इंडिया का पहला मुकाबला है। टीम इंडिया के सामने इस तिकड़ी के बिना जिम्बाब्वे के खिलाफ खुद को साबित करने की बड़ी चुनौती है। इस दौरे पर टीम इंडिया के युवा ब्रिगेड की कमान शुभमन गिल के हाथों में है। आईपीएल सितारों से सजी यह युवा टीम जीत का सीरीज का आगाज करना चाहेगी।

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले पंजाब के अभिषेक शर्मा और राजस्थान रॉयल्स के लिये धूम मचाने वाले रियान पराग को इस मुकाबले में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा गेंदबाजी में तुषार देशपांडे और विकेटकीपर के तौर पर ध्रुव जुरेल टीम इंडिया की जर्सी में नजर आ सकते हैं।

भारत-जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 कौन जीतेगा (IND vs ZIM Win Prediction Today Match)

भारत-बनाम जिम्बाब्वे के बीच हेड टू हेड मुकाबले की बात करें तो टीम इंडिया का स्कोर 2 के मुकाबले 6 रहा है। हालांकि, इस बार टीम नई है और जिम्बाब्वे में खेलने का अनुभन न होना टीम के लिए भारी पड़ सकता है। इसके बावजूद विन प्रीडिक्शन में टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहे हैं। गूगल के अनुसार भारत-बनाम जिम्बाब्वे के बीच मैच में गिल एंड कंपनी की जीत का प्रतिशत 88 है जबकि केवल 12 प्रतिशत लोग जिम्बाब्वे की पक्ष में हैं।
ind vs zim win prediction

भारत बनाम जिम्बाब्वे कौन जीतेगा आज का मैच

जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग इलेवन (Zimbabwe Playing xi Prediction)- इनोसेंट काइया, तदिवानाशे मारुमनी, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रज़ा (कप्तान), वेस्ले मधेवेरे, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, तेंदई चटारा, रिचर्ड नगारवा।

टीम इंडिया संभावित प्लेइंग इलेवन (Team India Playing 11 Prediction)- शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, रियान पराग, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा/ध्रूव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, खलील अहमद, मुकेश कुमार।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article